विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर में कोर्ट जा रहे भाजपा नेता समेत दो की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सनसनी फैली Kanpur News

By AbhishekEdited By:
Published: Wed, 04 Sep 2019 12:53 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 04:26 PM (IST)

घाटमपुर से बाइक से कचहरी आते समय हमलावरों ने गिरसी के पास गोली मारी।

कानपुर में कोर्ट जा रहे भाजपा नेता समेत दो की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सनसनी फैली Kanpur News
कानपुर में कोर्ट जा रहे भाजपा नेता समेत दो की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सनसनी फैली Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरसी के समीप नहर पटरी पर बुधवार सुबह बाइक सवार भाजपा नेता व उनके साथी पर फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। बाइक सवार भाजपा नेता कचहरी जा रहे थे, जिस समय उनपर हमला किया गया है। हत्या की वारदात को गैंगवार माना जा रहा है।

घाटमपुर के गांव राहा निवासी 45 वर्षीय बच्चा सिंह व गांव जलाला निवासी कपूर सिंह उर्फ कल्लू कई वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में आरोपित थे। कपूर सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे और बुधवार की सुबह हत्या के मामले में तारीख होने के चलते साथी बच्चा के साथ बाइक से कानपुर देहात कोर्ट जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे गिरसी गांव स्थित कोठी वाला नहर पुल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने डंडे से उनपर वार किया।

इससे बाइक अनियंत्रित होने से बच्चा और कपूर नहर पटरी किनारे बंधे नर्सरी के तारों पर जा गिरे। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और दोनों के मरणासन्न होते ही भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार थे, जो बिना नंबर की थी।
हत्या के बाद भागते समय दोनों युवकों ने गमछे से अपना चेहरा ढक लिया था। दिनदहाड़े हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के गांव से लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी होते ही सीओ व इंस्पेक्टर भी पुलिस फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने कानपुर भिजवाया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ ही घटना की छानबीन शुरू की है।

इंस्पेक्टर आरबी सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर हत्या करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर घाटमपुर के मंडल अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कपूर सिंह के पार्टी बूथ अध्यक्ष होने की पुष्टि की है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।