Move to Jagran APP

दिल्ली के वार्ड प्रमुख यूपी विधानसभा चुनाव में बनाएंगे माहौल, भाजपा तैयार कर रही रोडमैप

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता कानपुर एक कार्यक्रम में आए और पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि दिल्ली को केजरीवाल सरकार ने गैस चैंबर बना दिया है सरकार में काम जीरो और एडवरटाइजमेंट सौ परसेंट है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 02:49 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 02:49 PM (IST)
दिल्ली के वार्ड प्रमुख यूपी विधानसभा चुनाव में बनाएंगे माहौल, भाजपा तैयार कर रही रोडमैप
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कसा तंज।

कानपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए प्रदूषण पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इतना अधिक वायु प्रदूषण बढ़ा है कि केजरीवाल कभी पंजाब तो कभी उत्तराखंड में रहते हैं, कभी तो कहीं और ही निकल जाते हैं। उन्हाेंने जानकारी दी कि यूपी विधानसभा चुनाव का रोडमैप दिल्ली में तैयार हो रहा है। दिल्ली का प्रत्येक वार्ड का प्रमुख यूपी में लोगों से मिलकर सरकार के कार्यों की जानकारी और उपलब्धियां बताकर माहौल बनाएगा।

loksabha election banner

कानपुर के फजलगंज में रविवार को कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश की राजधानी दिल्ली को केजरीवाल सरकार ने गैस चेंबर बना दिया है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने वर्ष 2018 में प्रदूषण कम करने के लिए 1400 करोड़ रुपये के बजट से ग्रीन एक्शन प्लान तैयार किया लेकिन आज तक क्रियान्वित नहीं हो सका है। केजरीवाल सरकार में काम जीरो और एडवरटाइजमेन्ट 100 परसेंट है। हर दिल्लीवासी सरकार के काम से नाराज है। भाजपा ने दिल्ली में संगठन को मजबूत करने के लिए झुग्गी सम्मान यात्रा निकालनी शुरू की है, जो अबतक 15 विधानसभा क्षेत्रों में निकल चुकी हैं। यात्रा का मकसद है कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता झुग्गियों में रहने वालों की समस्याओं को सुनकर समाधान करा रहे हैं।

दिल्ली में तैयार हो रहा यूपी चुनाव का रोडमैप : भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती देने के लिए दिल्ली में रोडमैप बन रहा हैं। दिल्ली के हर वार्ड में प्रमुख बनाया जा रहा है, जो यूपी में लोगों से संपर्क करके मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों व कार्यों की जानकारी देगा। उन्होंने कहा की यूपी चुनाव के दौरान कई शहरों का दौरा करेंगे और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

कानपुर से गहरा नाता : उन्होंने बताया के कानपुर से गहरा नाता है। कानपुर यूनिवर्सिटी से उन्होंने पढ़ाई की है और कन्नौज गुरसहायगंज के रहने वाले हैं। इससे पहले वह वर्ष 2004 में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। तब क्षेत्र में 11 जिले शामिल थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 17 हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.