Move to Jagran APP

घाटमपुर: पतारा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ भाजपाइयों ने सौंपा अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

भाजपा ने पतारा ब्लाक प्रमुख कोमल सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अविश्वास जताया। इसके साथ ही प्रस्ताव जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर को सौंपा है। भजपा का दावा है कि 75 में 61 बीडीसी उनके साथ में हैं।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 02:58 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 02:58 PM (IST)
घाटमपुर: पतारा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ भाजपाइयों ने सौंपा अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
भाजपा ने पतारा ब्लाक प्रमुख कोमल सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव डीएम का सौंपा।

घाटमपुर, जागरण संवाददाता। भाजपाइयों ने बुधवार को पतारा ब्लाक प्रमुख कोमल सिंह के खिलाफ के खिलाफ अविश्वास जताते हुए पत्र जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर को सौंपा है। अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक की तारीख तय करने की मांग की है। उनका दावा है कि कुल 75 क्षेत्र पंचायत सदस्य में 61 उनके साथ हैं।

loksabha election banner

पतारा में ब्लाक प्रमुख का चुनाव सपा प्रत्याशी कोमल सिंह ने जीता था। उन्हें 37 वोट मिले थे, जबकि उनके खिलाफ लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी मनोज भदौरिया को 34 वोट मिले थे। तीन वोट अवैध हुए थे और एक वोट नोटा को मिला था। 

बुधवार को मनोज भदौरिया के समर्थन में बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह, वेदव्रत सचान, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप बाजपेयी के साथ 54 क्षेत्र पंचायत सदस्य जिलाधिकारी विशाख जी के कार्यालय पहुंचे। 

इसके बाद ब्लाक प्रमुख कोमल सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अविश्वास जताया। इस संबंध में 61 क्षेत्र पंचायत सदस्य के शपथपत्र भी दिए गए। बताया गया कि सात क्षेत्र पंचायत सदस्य विभिन्न कारणों से नहीं आ सके। नियम के मुताबिक अब 15 दिन बाद अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक आयोजित होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.