Move to Jagran APP

भाजपा पार्षदों को आई जेएनएनयूआरएम घोटाले की याद

जल निगम के परियोजना प्रबंधक से मारपीट में फंसे दोनों पार्षदों के लिए भाजपा पार्षद दल लामबंद हो गया है। एकजुट हुए जल निगम स्टाफ की घेराबंदी को उन्होंने जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूवल मिशन (जेएनएनयूआरएम) की सीबीआइ जांच की मांग उठा दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 01:37 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 01:37 AM (IST)
भाजपा पार्षदों को आई जेएनएनयूआरएम घोटाले की याद

जागरण संवाददाता, कानपुर : जल निगम के परियोजना प्रबंधक से मारपीट में फंसे दोनों पार्षदों के लिए भाजपा पार्षद दल लामबंद हो गया है। एकजुट हुए जल निगम स्टाफ की घेराबंदी को उन्होंने जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूवल मिशन (जेएनएनयूआरएम) की सीबीआइ जांच की मांग उठा दी है।

loksabha election banner

जल निगम के परियोजना प्रबंधक आरके यादव से शुक्रवार को भाजपा पार्षद राघवेंद्र मिश्रा और नीरज बाजपेयी ने मारपीट कर दी थी। उनका आरोप था कि परियोजना प्रबंधक ने महापौर प्रमिला पांडेय से अभद्र व्यवहार किया। विरोध पर हमसे धक्कामुक्की की। मगर, जल निगम कर्मचारी अपने अधिकारी के समर्थन में एकजुट हो गए। उन्होंने बेनाझाबर में सड़क जाम कर दी। मामला शासन स्तर तक पहुंचा, जिसके बाद दोनों पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अब दूसरे दिन शनिवार से भाजपा ने अपनी पारी की शुरुआत कर दी। पार्षद एकत्र होकर गए और जनप्रतिनिधियों से अभद्रता का आरोप लगाते हुए स्वरूप नगर थाने में आरके यादव के खिलाफ तहरीर दे आए। इतना ही नहीं, भाजपा पार्षद दल के उपनेता महेंद्र शुक्ला ने एलान किया है कि सोमवार से सभी भाजपा पार्षद नगर निगम गेट पर दोपहर 12 से एक बजे तक धरने पर बैठेंगे। मांग करेंगे कि जेएनएनयूआरएम के तहत हुए कार्यो की सीबीआइ जांच कराई जाए। जल निगम अधिकारियों ने इस योजना में बड़ा घोटाला किया है। जब तक जांच की मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक प्रतिदिन धरना प्रदर्शन होगा।

---

पार्षदों के पक्ष में आए कैबिनेट मंत्री

भाजपा पार्षद दल के उपनेता ने बताया कि पार्षदों की ओर से भी स्वरूप नगर थाने में तहरीर दे दी गई है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर स्वरूपनगर को जल निगम प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए फोन पर कह दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.