BJP की प्रचंड जीत पर यूपी में जश्न, कानपुर से लेकर इटावा तक झूमे कार्यकर्ता, बोले-मोदी है तो मुमकिन है
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद कानपुर और इटावा सहित पूरे उत्तर प्रदेश ...और पढ़ें
-1777899513142_m.webp)
बंगाल में जीत के संकेत मिलते ही शहर में ढोल नगाड़े के साथ खुशी मनाते भाजपाई। जागरण
HighLights
भाजपा का बंगाल, असम, पुडुचेरी चुनाव में शानदार प्रदर्शन।
कानपुर, इटावा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में जश्न का माहौल।
कार्यकर्ताओं ने "मोदी है तो मुमकिन है" के नारे लगाए।
जागरण टीम, कानपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से कानपुर और इटावा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने "मोदी है तो मुमकिन है" के नारों के साथ इस जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया है।
फतेहपुर में भाजपा कार्यालय में एक दूसरे को खिलाई मिठाई
बंगाल में चौथी बार ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनने से रोकते हुए भाजपा ने प्रचंड बहुत हासिल कर जीत दर्ज की है। भाजपा के धुरंधर प्रदर्शन के कारण बंगाल में टीएमसी सरकार की विदाई और भाजपा का राजतिलक तय है। सोमवार जैसे की नतीजों के रूझान आने प्रारंभ हुए पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उत्साह से भर गये। दोपहर बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए और जीत का जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर वक्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, तो वहीं महिला कार्यकर्ता ढोल तासे पर खूब थिरकीं। बोली विपक्ष जिस तरह से नारी शक्ति वंदन अधिनियम अटकाया था, बंगाल की मातृशक्ति ने उकसा जवाब दे दिया है अब आने वाले समय में यूपी की महिलाएं भी जवाब देंगी।

जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। जागरण
भाजपा की ऐतिहासिक जीत: जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत है, इस जीत ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। बोली यह मोदी युग है, मोदी है तो मुमकिन है। इस मौके पंकज त्रिपाठी, स्वरूपराज सिंह जूली, ओम मिश्रा, राम प्रकाश गुप्ता, बृजेंश गुप्ता, पुष्पराज पटेल, ओम मिश्र, संजय लाला, कुलदीप भदौरिया, राजा सिंह कछवाह, रिंकू सिंह लोहारी, बबलू कालिया, विनोद गौतम समेत अन्य पदाधिकारी रही। बता दें कि भाजपा ने बंगाल और पांडुचेरी में धुरंधर जीत दर्ज की है। इस जीत को भविष्य के लिए असरकारी माना जा रहा है।

औरैया में भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न
बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। तुर्कीपुर स्थित जिला पार्टी कार्यालय के बाहर ढोल व नगाड़े बजाए गए। मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास की है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं संगठन की मजबूती का परिणाम है। जिलाध्यक्ष डा. सर्वेश कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। अवधेश भदौरिया, विशाल, अमर चंद्र राठौर, रजनीश पांडेय समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता रहे।

महोबा में भाजपाइयों ने बांटी झालमुरी व मिठाइयां
महोबा में भाजपाइयों ने जश्न मनाया और झालमुरी व मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं संगठन की मजबूती का परिणाम है। जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है और देश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई धारा बह रही है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, अवधेश गुप्ता, डा. कमलेश सक्सेना, जिला मंत्री रेखा तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा अनुरागी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद आतिशबाजी कर सभी ने तीन राज्यों में मिली जीत का जश्न मनाया।
कानपुर में महापौर ने झालमुड़ी व मिठाई खिला मनाया जीत का जश्न
भाजपा की जीत पर महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा नगर निगम मुख्यालय में पार्षदों के साथ ढोल बजाकर, पटाखे फोड़कर एवं झालमुड़ी खिलाकर लोगों को बधाई दी। महापौर ने पश्चिम बंगाल में सरकार बनने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी । इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भाजपा उत्तर अनिल दीक्षित, दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, पार्षद पवन पाण्डेय, आनन्द शुक्ला, राम नरायन, सौरभ देव, योगेन्द्र शर्मा,आकर्ष बाजपेयी, नीरज कुरील, रमेश हटी आदि उपस्थित रहे।
घाटमपुर में भाजपाइयों ने बांटी झालमुरी, बजे ढोल
घाटमपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुरी बांटी और लोगों को लड्डू खिलाए। इसके साथ ही भांगड़ा भी बजा। कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ता उत्साह मनाते नजर आए।
नगर के कानपुर रोड पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित सोनी के साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजवाया और लोगों को झालमूरी खिलाई। कहा कि बंगाल के साथ ही असम और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने से कार्यकर्ताओं में जोश है। यहां पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, शशि भूषण द्विवेदी, गो सेवक डब्बू शुक्ला, उत्कर्ष शुक्ला, रमन अवस्थी, विक्रम गोस्वामी, वीरेंद्र चौहान, विजय मिश्रा, हिमांशु सचान, शिवम ओमर रामजी सोनी आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं, आर्य समाज मंदिर के पास स्थित भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री वेदव्रत सचान, पूर्व जिला महामंत्री कमलेश त्रिवेदी, उमेश द्विवेदी, रमाकांत शुक्ला, शिवकुमार सचान आदि उपस्थित रहे।

