विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने मानवेंद्र सिंह को फिर सौंपी कानपुर क्षेत्र की कमान, अध्यक्ष घोषित होने पर बधाई का तांता

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Sat, 29 Aug 2020 08:57 AM (IST)

2017 में विधानसभा और 2019 में लोकसभा चुनाव में क्षेत्र में जबरदस्त जीत मिलने से अब 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर कमल खिलाने पर जोर है।

भाजपा ने मानवेंद्र सिंह को फिर सौंपी कानपुर क्षेत्र की कमान, अध्यक्ष घोषित होने पर बधाई का तांता
भाजपा ने मानवेंद्र सिंह को फिर सौंपी कानपुर क्षेत्र की कमान, अध्यक्ष घोषित होने पर बधाई का तांता

कानपुर, जेएनएन। भाजपा में प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा के बाद से यह तय हो गया था कि जल्द ही क्षेत्र की कमेटी की भी घोषणा होगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कमल खिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को दोबारा क्षेत्र की कमान सौंप दी है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में जबरदस्त सफलता हासिल की थी।

मानवेंद्र सिंह 2016 में कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष बनाए गए थे। इसके बाद अगले ही वर्ष विधानसभा के चुनाव में भाजपा को जबरदस्त सफलता मिली थी। कानपुर क्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें भाजपा ने जीती थीं और प्रदेश में सरकार भी बनी थीं। सामान्य तौर पर प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ही क्षेत्र की नई टीम की भी घोषणा होती है लेकिन प्रदेश में सरकार बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदले तो भी मानवेंद्र सिंह को का कार्य जारी रहा। अभी पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में भाजपा ने क्षेत्र में पड़ने वाली 10 में से 10 सीटें जीत ली थीं।

अब बमुश्किल डेढ़ वर्ष बाद फिर विधानसभा चुनाव है। पिछले दो चुनाव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें फिर क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जो पांच सीट की कमी रह गई थी वह भी इस बार जीत कर पूरी की जाएगी। उनके दोबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनके विजय नगर स्थित आवास पर बधाई देने पहुंचे।