Move to Jagran APP

Bikru Case Updates : विकास दुबे के भांजे आशुतोष पर रासुका की कार्रवाई, स्प्रिंगफील्ड रायफल से की थी फायरिंग

Bikru Case Updates कानपुर के चौबेपुर के बिकरू कांड में विकास दुबे के भांजे ने पुलिस पर हमले के दौरान स्प्रिंगफील्ड रायफल से फायरिंग की थी। आरोपित पर रासुका की कार्रवाई हुई है। उसने अगस्त माह में आत्मसमपर्ण किया था। आरोपित पर 50 हजार का इनाम घोषित था।

By JagranEdited By: Nitesh MishraPublished: Thu, 29 Sep 2022 10:05 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 10:05 PM (IST)
Bikru Case Updates : विकास दुबे के भांजे आशुतोष पर रासुका की कार्रवाई, स्प्रिंगफील्ड रायफल से की थी फायरिंग
Bikru Case Updates कानपुर के बिकरू कांड में विकास दुबे के भांजे के खिलाफ कार्रवाई।

कानपुर, जागरण संवाददाता। Bikru Case Updates बिकरू कांड के मुख्य आरोपित रहे विकास दुबे के भांजे आशुतोष त्रिपाठी उर्फ शिव के खिलाफ गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की कार्रवाई हुई। आरोपित पर बिकरू कांड के दौरान स्प्रिंगफील्ड रायफल से फायरिंग की थी।

loksabha election banner

जिन लोगों से पुलिस को जानकारी मिली उन्हें भी धमका रहा था। आरोपित का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही बरामद रायफल की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में हुई जांच में पुष्टि भी हुई थी।

चौबेपुर के बिकरू गांव में बीते दो जुलाई 2020 की रात मुख्य आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला किया था। तत्कालीन सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने विकास और उसके साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

जिसके बाद फरार चल रहे गिरोह के अन्य सदस्यों की धर पकड़ शुरू हुई थी। फरार लोगों में विकास का भांजा बसेन निवासी आशुतोष त्रिपाठी उर्फ शिवा भी शामिल था।

पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। वहीं आरोपित पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। एनकाउंटर के भय के चलते आशुतोष ने माती स्थित जिला न्यायालय में आत्मसमपर्ण किया था। जिसके बाद आरोपित को न्यायायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।

एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि आरोपित पर हमले के दौरान उसने अपनी स्प्रिंगफील्ड रायफल से पुलिस बल पर फायरिंग के मामले में आरोपित के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.