यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कानपुर में बाइक सवार लुटेरों का आतंक, कोहना और गोविंद नगर में महिला की लूटी चेन
कानपुर में गुरुवार को बाइक सवार लुटेरों का आतंक देखने को मिला। एक ही एक ही तरह से लुटेरों ने ...और पढ़ें

कानपुर, जागरण संवाददाता। शहर में बाइक सवार लुटेरों का गैंग एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। लुटेरों के गैंग ने कोहना और गोङ्क्षवद नगर में सरेशाम दो महिलाओं संग चेनलूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। खास बात यह है कि दोनों ही वारदातों में लुटेरों ने अलग-अलग रंग की हाई पिकअप बाइकों का इस्तेमाल किया है।
टेंपो से उतरी महिला संग चेन लूट
कोहना थाना क्षेत्र में विष्णुपुरी निवासी राजेश कुमार गुप्ता की पत्नी विमला की लाल रंग की बाइक सवारों ने चेन लूट ली। विमला ने बताया कि गुरुवार की शाम को वह एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती भतीजे को देखकर घर लौट रही थीं। टेंपो से उतरकर विष्णुपुरी कालोनी की ओर बढ़ी थीं कि पीछा करते हुए गली में आए बाइक सवारों ने कुछ दूर जाकर गाड़ी मोड़ी और चेन लूटकर भाग निकले। पीडि़ता ने पति संग घर पहुंचकर लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। कोहना थाना प्रभारी आदेश चंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
होजरी कारोबारी की पत्नी की बाइक सवारों ने लूटी चेन
गोविंद नगर के रतनलाल नगर निवासी होजरी कारोबारी अमर लालचंदानी की पत्नी कोमल की सफेद बाइक सवारों ने चेन लूट ली और दबौली की ओर भाग निकले। कोमल अपने दो सहेलियों के साथ रेस्टोरेंट जा रही थीं। कोमल ने बताया कि बाइक चलाने वाले लुटेरे ने हेलमेट पहना था। जबकि पीछे बैठे लुटेरे ने सिर पर अंगौछा बांधा था। वारदात घटनास्थल के पास मकान में बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कंट्रोल रूम की डीसीपी साउथ रवीना त्यागी, एडीसीपी साउथ मनीष सोनकर, एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे और मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले हैं। थाना प्रभारी गोविंद नगर रोहित तिवारी ने बताया कि लुटेरों की धर पकड़ में टीम लगाई गई हैं।
