विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Railways News: बिहार में बाढ़ से ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आईं विलंब से

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:30 PM (IST)

बिहार में आई बाढ़ के कारण ट्रेनों के संचालन पर काफी असर पड़ा है, जिससे कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बिहार में बाढ़ के कारण ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

  2. कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं।

  3. पूर्वा एक्सप्रेस, गरीब रथ सहित कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर सेंट्रल और आसपास के स्टेशन होकर निकलने वाली ट्रेनों के संचालन पर बुधवार को भी काफी असर पड़ा। खासकर बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनें बाढ़ के कारण काफी प्रभावित हो रहीं हैं।
बुधवार सुबह 12303 पूर्वा एक्सप्रेस करीब 20 मिनट लेट आई। दूसरी ओर 12877 गरीब रथ चार घंटे 15 मिनट की देरी से 9.50 बजे आई। इसके अलावा 14037 नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति करीब आठ घंटे लेट आ रही है। सुबह 6:25 पर आने वाली इस ट्रेन के सेंट्रल स्टेशन पर दोपहर में तीन बजे पहुंचने की उम्मीद है।

इसी तरह बिहार की ओर से गोरखपुर होकर निकलने वाली भी ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसी तरह गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12555 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय 11.18 बजे की जगह दो घंटे 18 मिनट की देरी से 01.46 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। इसके अलावा प्रयागराज रूट पर जाने वाली कई ट्रेनें देरी से निकलीं।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

 

 

यह भी पढ़ें- Ghatampur Gangrape: ऑपरेशन थिएटर में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल संचालक और भांजे ने फोटो-वीडियो बनाई, दोनों गिरफ्तार