विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर को मिलेगा मेगा रेलवे बूस्ट: पनकीधाम और गोविंदपुरी सहायक टर्मिनल, स्टेशन विस्तार की बड़ी योजना

Published: Sat, 21 Feb 2026 09:56 PM (IST)

कानपुर में पनकीधाम और गोविंदपुरी स्टेशनों को सहायक टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पनकीधाम, गोविंदपुरी स्टेशन सहायक टर्मिनल के रूप में विकसित।

  2. लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए कोचिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा।

  3. पनकीधाम में चौथी लाइन, 23 करोड़ के कार्य पूरे।

जागरण संवाददात, कानपुर। पनकीधाम व गोविंदपुरी स्टेशनों के सहायक टर्मिनल के रूप में विकास किया जा रहा है। यहां से ट्रेनों का परिचालन बढ़ने से यात्रियों को सेंट्रल स्टेशन आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कानपुर में लंबी दूरी के ट्रेनों को चलाने की लिए कोचिंग कांप्लेक्स का भी निर्माण किया जाएगा।

सेंट्रल स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकास के कार्य किए जा रहे हैं। वहीं पनकीधाम व गोविंदपुरी को सहायक टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा रहा है। गोविंदपुरी होते हुए कई ट्रेनों का परिचालन हो रहा हैा। पनकीधाम स्टेशन से 30 ट्रेनों के परिचालन की योजना बनाई गई है। ये दोनों स्टेशन टर्मिनल के रूप में विकसित होने से गोविंदपुरी व पनकी के आसपास के रहने वालों को ट्रेन पकड़ने के लिए सेंट्रल स्टेशन आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनको वहीं से ट्रेनें मिल जाएंगी। इसके साथ ही कानपुर से 40 ट्रेनों40 ट्रेनों को चलाया जाएगा, अभी यहां से 26 ट्रेनें चलाई जाती हैं। यहां मेगा कोचिंग कांप्लेक्स बनने के बाद लंबी दूरी की ट्रेनें शुरू हो सकेंगी।


पनकी धाम स्टेशन और माल गोदाम में रेलवे लाइन बढ़ाने के कार्य को स्वीकृति मिल गई है, काम भी शुरू कर दिया गया है। पनकी धाम में तीन से चार लाइन होने से ट्रेनों का आवागमन बढ़ेगा। वहीं मालगोदाम में भी अधिक ट्रेनों का आवागमन हो सकेगा। पनकीधाम स्टेशन पर 23 करोड़ रुपये से पुनर्विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यहां कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। स्टेशन के लोकार्पण की तैयारी है।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि पनकीधाम व गोविंदपुरी स्टेशन सहायक टर्मिनल के रूप में विकसित होने से यहां के लोगों को काफी सहूलियत होगी। पनकीधाम में ट्रेनों का आवागमन बढ़ाने के लिए चौथी लाइन बिछाने का कार्य भी चल रहा है।