विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में रीयल इस्टेट कारोबार में बड़ी गड़बड़ी, कानपुर से भेजे आयकर अधिकारी

By Akash DwivediEdited By:
Published: Fri, 30 Jul 2021 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 09:25 AM (IST)

एसएनके पान मसाला निर्माता का दिल्ली में रीयल इस्टेट का भी कारोबार है। आयकर अधिकारियों ने जांच शुरू की तो ...और पढ़ें

धिकारी कोलकाता और दिल्ली की मुखौटा कंपनियों के बारे में पूरी जानकारी जुटा रहे
धिकारी कोलकाता और दिल्ली की मुखौटा कंपनियों के बारे में पूरी जानकारी जुटा रहे

कानपुर, जेएनएन। पान मसाला कारोबारी के घर, फैक्ट्री, प्रतिष्ठान व उससे जुड़े लोगों के 19 स्थानों पर मारे गए छापे में अधिकारियों को रीयल इस्टेट में बड़ी गड़बड़ी मिली है। बताया जा रहा है कि इसमें डेढ़ दर्जन से ज्यादा संपत्तियों के कागजात हाथ लगे हैं। इसके अलावा अभी और भी चीजें खुलने की उम्मीद है। इसे देखते हुए कानपुर से एक वरिष्ठ अधिकारी को तुरंत फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया है। वहीं, कंपनी के आधा दर्जन आफिस उनके दिए गए पतों पर मिले ही नहीं जिससे उन स्थानों पर छापे की कार्रवाई खत्म हो गई है। अब 13 स्थानों पर जांच चल रही है। अधिकारी कोलकाता और दिल्ली की मुखौटा कंपनियों के बारे में पूरी जानकारी जुटा रहे हैैं।

एसएनके पान मसाला निर्माता का दिल्ली में रीयल इस्टेट का भी कारोबार है। आयकर अधिकारियों ने जांच शुरू की तो वहां एक के बाद एक संपत्तियों के कागजात मिले। बताया जा रहा है कि अब तक करीब डेढ़ दर्जन बड़ी संपत्तियों के कागजात मिल गए हैं। अधिकारी इनकी जांच कर रहे हैं। इसीलिए कानपुर से भी वरिष्ठ अधिकारी को बुलाया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में चार और कानपुर में दो स्थानों पर छापे की कार्रवाई खत्म हो गई है क्योंकि जहां छापा मारा गया वहां कंपनी का आफिस नहीं था। अधिकारियों के मुताबिक कंपनी ने अपने कागजातों में फर्जी तरीके से इन आफिस को दर्शाया था। आयकर अधिकारियों के मुताबिक पान मसाला समूह पर इस माह के पहले पखवाड़े में जीएसटी इंटेलीजेंस ने भी कार्रवाई की थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।