विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

70 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला महाठग गिरफ्तार, नगर-देहात व लखनऊ में 16 मुकदमे Kanpur News

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Fri, 03 Jul 2020 03:26 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 Jul 2020 03:40 PM (GMT+05:30)

Big Fraud In Kanpur एक ही संपत्ति पर बैंक से बार-बार लोन लेने का बड़ा खेल किया सिंडीकेट बैंक ने कल्याणपुर थाने में मुकदमा मुकदमा दर्ज कराया था।

70 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला महाठग गिरफ्तार, नगर-देहात व लखनऊ में 16 मुकदमे Kanpur News
70 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला महाठग गिरफ्तार, नगर-देहात व लखनऊ में 16 मुकदमे Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। 70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर चुके महाठग संजय श्रीवास्तव को कल्याणपुर पुलिस ने गुरुवार को धर दबोचा। कल्याणपुर में उसकी गिरफ्तारी बैंक से लोन लेने के बाद वही संपत्ति कई लोगों को बेचने में हुई है। पुलिस के मुताबिक संजय एक ही संपत्ति पर बैंक से बार-बार लोन लेने का बड़ा खिलाड़ी है। लखनऊ में दर्ज एक मुकदमे में तो सीबीआइ जांच कर रही है।

कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि सिंडीकेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मुरलीधर बोहरा ने मुकदमा दर्ज कराया था कि शारदा नगर शाखा में वंदिता श्रीवास्तव नाम की एक खाताधारक ने एक मकान पर लोन के लिए आवेदन किया था। संजय श्रीवास्तव खाताधारक का गारंटर था। 23 मार्च 2017 को 70 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ। प्रपत्र में लगाया गया उसका पैन कार्ड फर्जी निकला। उसने उक्त प्रॉपर्टी टुकड़ों में कई बार चार लोगों को बेच दिया था। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी आवास विकास-3 आनंद द्विवेदी ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक मिली क्राइम हिस्ट्री के मुताबिक संजय अपने भाई, उसकी पत्नी और अपनी पत्नी के जरिए करीब 70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। वह एक ही संपत्ति पर बार-बार बैंक से लोन लेता है और फिर बेच देता है।

नगर, देहात व लखनऊ में 16 मुकदमे

उन्होंने बताया कि संजय पर कानपुर नगर, देहात और लखनऊ में धोखाधड़ी व विभिन्न अपराधों के 16 मुकदमे दर्ज हैं। उसने फर्जी प्रपत्रों से यूनाइटेड बैंक की बिरहाना रोड शाखा से एक करोड़ रुपये का लोन पास करने की कोशिश की थी। जिसका मुकदमा फीलखाना थाने में दर्ज है। वर्ष 2017 में हजरतगंज थाने में दर्ज धोखाधड़ी की मुकदमा हुआ, जिसकी जांच सीबीआइ कर रही है। लखनऊ में उस पर आधा दर्जन मुकदमे हैं। लखनऊ के चर्चित भू माफिया लल्लू यादव गिरोह से भी वह जुड़ा है। नौकरी दिलाने के नाम पर भी वह कई लोगों से ठगी कर चुका है।

कमीशन फेंको, लोन कराओ

फटाफट लोन मिलने के बाबत पुलिस ने संजय से पूछताछ की तो उसने बैंक सिस्टम को सवालों में खड़ा कर दिया। बोला, जितना मोटा कमीशन दो, लोन उतनी जल्दी पास होता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।