ब्यूटी विद ब्रेन-2022 : रैंप पर उतरी सुंदरियां, युक्ति सिंह के सिर सजा मिस उत्तर प्रदेश का ताज
18वीं ब्यूटी विद ब्रेन-2022 प्रतियोगिता का आयोजन फर्रुखाबाद में किया गया इसमें मिस उत्तर प्रदेश का खिताब आगरा की युक्ति सिंह ने हासिल किया। रैंप पर कैटवाक कर प्रतिभा दिखाई और मिस फर्रुखाबाद बनीं शिवांगी और निखिल बने मिस्टर।
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता। 18वीं ब्यूटी विद ब्रेन-2022 प्रतियोगिता में मिस उत्तर प्रदेश का ताज आगरा की युक्ति सिंह के सिर सजा। मिस फर्रुखाबाद शिवांगी चौहान व निखिल कुदेसिया मिस्टर फर्रुखाबाद चुने गए।
कोरोना के चलते फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली प्रतियोगिता स्टेट बैंक रोड स्थित एक हाल में हुई। इसमें आगरा, शाहजहांपुर, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, आजमगढ़, बागपत व बरेली के प्रतिभागी शामिल हुए। लाल मैट पर सुंदरियों ने कैटवाक कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांच राउंड में कैटवाक के बाद प्रतिभागियों से निर्णायक मंडल में शामिल लोगों ने सवाल-जवाब भी किए। ड्रेस आदि के नंबर भी उनको दिए गए।
विजेता प्रतिभागियों को ताज पहनाकर प्रमाण पत्र बांटे गए। प्रतियोगिता में शाहजहांपुर के आशीष मिश्रा मिस्टर इंडिया, फर्रुखाबाद के हर्ष दुबे मिस्टर उत्तर प्रदेश, बिहार की दीक्षा मिसेज इंडिया, बाराबंकी की दिव्या मिस प्रिटी इंडिया, आजमगढ़ की प्रीती मिस इंडिया प्रिसेंज, आगरा की पूर्वी पांडेय मिस उत्तर प्रदेश प्रिंसेज, बागपत की शिवानी शर्मा मिस प्रिटी उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अनुष्का मिश्रा मिस टीन उत्तर प्रदेश, फर्रुखाबाद की मुस्कान चरन मिस कानपुर रीजन, रिया चौहान मिस फर्रुखाबाद प्रिंसेज, अनन्या मिस प्रिटी फर्रुखाबाद, रचित मिश्र आदर्श मिस्टर माडल कानपुर रीजन, मधुर मिश्र मिस्टर फर्रुखाबाद प्रिंस व शेखर दुबे मिस्टर माडल बने।