विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइआइटी में कर्नल सिंह बोले- पुलिस को ताकतवर बनाने के लिए कम हो राजनीतिक दबाव

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 08:58 AM (IST)

आइआइटी के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने आए बाटला हाउस एनकाउंटर का नेतृत्व करने वाले पूर्व आइपीएस कर्नल सिंह ...और पढ़ें

बाटला हाउस एनकाउंटर का नेतृत्व करने वाले पूर्व आइपीएस से वार्ता।
बाटला हाउस एनकाउंटर का नेतृत्व करने वाले पूर्व आइपीएस से वार्ता।

कानपुर, जागरण संवाददाता। बाटला हाउस एनकाउंटर का नेतृत्व करने वाले पूर्व आइपीएस कर्नल सिंह का कहना है कि पुलिस को ताकतवर बनाने के लिए राजनीतिक दबाव कम करने के साथ ही तकनीकी रूप से मजबूत बनाना होगा क्योंकि पुलिस पहले आमजन की सुरक्षा के लिए है। वह आइआइटी के 62वें स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए संस्थान आए थे और यहां पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बाटला हाउस मुठभेड़ में इंडियन मुजाहिद्दीन के नेटवर्क की कमर तोड़ दी थी। घटना के बाद खूब राजनीति हुई। पुलिस के कानून अंग्रेजों के समय के हैं, जिनको बदलने की आवश्यकता है। अपराध का ग्राफ बढऩे पर संसद में चर्चा हो जाती है, लेकिन अगर मुकदमा ही न लिखा जाए तो स्थिति ठीक रहती है। इस तरह की सोच में बदलाव जरूरी है। पुलिस विभाग में राजनेताओं के ट्रांसफर पोस्टिंग कराने के खेल को बंद करना होगा।

कर्नल सिंह के मुताबिक प्रशासनिक अधिकारियों के एक कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद थे। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) ने उनके सामने परिचय कराया, जिसके बाद पीएम ने उनकी सराहना की। उन्होंने बताया कि आइआइटी में वह 40 वर्ष बाद आए हैं। वर्ष 1981 में कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया था, यहां आकर अच्छा लगा। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हुई तो यहां की बिल्डिंग देखकर पुरानी यादें भी ताजा हो गईं। यहां पर नए लोगों से भी मिलने का मौका मिला। यहां पर आइआइटी निदेशक प्रो.अभय करंदीकर ने उन्हें सम्मानित किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।