पहले दिन ही अहिरवां एयरपोर्ट पर बेंगलुरु-कानपुर फ्लाइट आई फुल
कानपुर से बेंगलुरु के लिए शुक्रवार से उड़ान शुरू हो गई। पहले दिन बेंगलुरु से फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ही कानपुर आ गई जो यात्रियों से फुल थी।
जागरण संवाददाता, कानपुर : कानपुर से बेंगलुरु के लिए शुक्रवार से उड़ान शुरू हो गई। पहले दिन बेंगलुरु से फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ही कानपुर आ गई, जो यात्रियों से फुल थी। बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों की संख्या भी कोई कम नहीं थी।
बेंगलुरु से दोपहर 1.25 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट को 3.45 बजे अहिरवां एयरपोर्ट के रनवे पर उतरना था, लेकिन यह 3.30 बजे ही आ गई । 189 सीटर इस फ्लाइट में 170 यात्री होने से एयरपोर्ट के अधिकारी उत्साह से भर गए। यात्रियों का स्वागत किया गया। यह फ्लाइट कानपुर से शाम 4.25 बजे निर्धारित समय पर बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। इसका बेंगलुरु पहुंचने का समय 6.50 बजे है । अहिरवां एयरपोर्ट के डायरेक्टर जमील खालिक ने बताया कि पहले दिन की फ्लाइट में 170 यात्री कानपुर आए और 82 यात्री बेंगलुरु गए। एक अरसे से ख्वाब था कि कानपुर से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट हो। अब ख्वाब पूरा हो गया है। बस यह नियमित चलती रहे।
-मोहम्मद आसिफ, उन्नाव इतने कम समय में बेंगलुरु से कानपुर आ गए। ट्रेन से 36 घंटे से कम नहीं लगता है, तमाम परेशानियां भी होती हैं । किराया भी बहुत अधिक नहीं है।
-असित, बेंगलुरु चार से पांच घंटे की बचत हो गई। कानपुर से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट जाने में ही दो से तीन घंटे लगते थे। जाम में फंसने पर और समय लगता था।
-खुशबू, इंजीनियर बेंगलुरु बेंगलुरु में जो छात्र उच्च शिक्षा ले रहे हैं, उनके लिए यह फ्लाइट सौगात है। तमाम छात्र बेंगलुरु आसानी से आ-जा सकेंगे।
-अमृता छात्रा