Move to Jagran APP

Banda News : यमुना में नहाने के लिए उतरा था युवक, तेज बहाव के चलते डूब गया, गोताखोर कर रहे तलाश

Banda News बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक युवक यमुना में नहाने के दौरान तेज बहाव के कारण डूब गया। युवक की डूबने की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक की तलाश में गोताखोराें को उतारा है। बांदा ब्रेकिंग यमुना नदी नहाने गया युवक डूबा

By Abhishek VermaEdited By: Published: Sat, 20 Aug 2022 10:56 AM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2022 10:56 AM (IST)
Banda News : यमुना में नहाने के लिए उतरा था युवक, तेज बहाव के चलते डूब गया, गोताखोर कर रहे तलाश
Banda News बांदा में युवक के गंगा में डूबते ही स्वजन में मचा कोहराम।

बांदा, जागरण संवाददाता। Banda News  यमुना नदी में नहाते समय युवक तेज बहाव के चलते डूब गया। स्थानीय गोताखोरों से खोजबीन कराई जा रही है। पुलिस भी राहत कार्य में जुटी है। घटना को लेकर ग्रामीणों की नदी किनारे भीड़ लगी है।

loksabha election banner

पैलानी थाना के ग्राम पिपरोदर निवासी सलीम खान का 18 वर्षीय पुत्र समीरखान शनिवार सुबह घर से गांव की यमुना नदी नहाने गया था। जहां तेज बहाव के चलते वह बह गया। नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने स्वजन व ग्राम प्रधान मीरा गुप्ता को घटना की जानकारी दी।

इससे स्वजन व ग्रामीणों की नदी किनारे भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान ने स्थानीय गोताखोर राजकुमार निषाद ,राजाराम आदि को लगाकर पानी में उसकी खोजबीन शुरू कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक नंदराम व एसडीएम पैलानी लाल सिंह यादव को घटना की जानकारी दी गई। जिसमें थाना निरीक्षक भी राहत कार्य में मदद कर रहे हैं।

युवक के स्वजन ने बताया कि समीर खान गांव में मजदूरी करता था। मानसिक रूप से कुछ कमजोर होने से अकेले वह नदी में नहाने गया था। पिता भी आर्थिक स्थिति ठीक न होने से मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

घर का है इकलौता चिराग- स्वजन ने बताया कि वह एक भाई व एक बहन हैं। समीर घर का इकलौता चिराग है। उसकी छोटी बहन 15 वर्षीय सोनी खान है। मां इस्मतुन समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुराहाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.