विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहली बार अयोध्या में खेला जाएगा कर्नल सीके नायडू ट्राफी मुकाबला

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:01 PM (IST)

यूपीसीए कानपुर और लखनऊ के बाद अब अयोध्या और गाजियाबाद में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मुकाबले आयोजित करने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूपीसीए की ओर से 25 से 28 जनवरी तक असम के साथ होने वाले मैच कराने की चल रही तैयारी

  2. अयोध्या के स्टेडियम में बीसीसीआइ के पर्यवेक्षक के निरीक्षण के बाद खुल जाएगी मेजबानी की राह

जागरण संवाददात, कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कानपुर और लखनऊ के बाद अब गाजियाबाद और अयोध्या में भी बोर्ड ट्राफी मुकाबले कराने तैयारी चल रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की घरेलू शृंखला अंडर-23 कर्नल सीके नायडू के नए सीजन के दो मुकाबले अयोध्या के डा. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और गाजियाबाद के स्टेडियम की मेजबानी में कराने के लिए यूपीसीए ने अपने शेड्यूल में इन शहरों को मेजबानी सौंपी है।

जहां पर बीसीसीआइ के पर्यवेक्षक के निरीक्षण के बाद अयोध्या में 25 से 28 जनवरी के बीच असम तथा गाजियाबाद में दो से पांच फरवरी के बीच उत्तराखंड के साथ होने वाला मुकाबला खेला जाएगा। यूपीसीए पिछले कई सीजन से बोर्ड ट्राफी मुकाबलों के लिए कानपुर, लखनऊ, मेरठ के स्टेडियमों को मेजबानी में प्राथमिकता देता रहा है। लेकिन प्रदेश भर में क्रिकेट के विस्तार व कई शहरों में बने स्टेडियम में अब बोर्ड ट्राफी मैच कराने की योजना पर काम कर रहा है।

यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि अयोध्या और गाजियाबाद के स्टेडियम में कर्नल सीके नायडू ट्राफी के मुकाबले कराने के लिए हम तैयार है। बीसीसीआइ के पर्यवेक्षक की टीम के निरीक्षण के बाद असम के साथ अयोध्या और उत्तराखंड के साथ गाजियाबाद में मैच खेला जाएगा। यूपीसीए वाराणसी के नए स्टेडियम और यूपीसीए के नए सेंटर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में भी मैच कराने की योजना बन रहा है। इन स्टेडियम को बीसीसीआइ का अप्रूवल मिलने के बाद बोर्ड ट्राफी मुकाबलों की मेजबानी दी जाएगी।