जोनल स्वास्थ्य अधिकारी को बंधक बनाने का प्रयास,हंगामा
- उस्मानपुर स्थित जोनल स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में हंगामा - पार्षद और स्वास्थ्य अधिकारी ने महाप
- उस्मानपुर स्थित जोनल स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में हंगामा
- पार्षद और स्वास्थ्य अधिकारी ने महापौर से की शिकायत
जागरण संवाददाता, कानपुर : उस्मानपुर स्थित नगर निगम जोनल स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जोन तीन में महिला पार्षद ने जोनल स्वास्थ्य अधिकारी को बंधक बनाने का प्रयास किया। आरोप है कि एक दर्जन सफाई कर्मचारियों का वेतन जोनल स्वास्थ्य अधिकारियों ने रोक रखा है। इसको लेकर पार्षद और स्वास्थ्य अधिकारी ने महापौर प्रमिला पांडेय से शिकायत की है।
वार्ड 87 पार्षद मेनिका सेंगर ने बताया कि तीन वर्ष पहले वार्ड में 40 कर्मचारी सफाई के लिए लगे थे, लेकिन उसमें 38 कर्मचारी ही ड्यूटी पर आते हैं। अन्य दो कर्मचारियों को हमारे वार्ड से ही उपस्थिति दर्ज होती और वेतन मिलता है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक दर्जन कर्मचारियों को जून और जुलाई का वेतन नहीं मिल है। कर्मचारी वेतन के संबंध में जोनल स्वास्थ्य अधिकारी जोन तीन सुरेश यादव से शिकायत करने पहुंची तो उन्होंने अनसुना कर दिया। इससे नाराज पार्षद गुरुवार को सफाई कर्मचारियों के साथ नारेबाजी करते हुये सुरेश यादव से मिलने कार्यालय पहुंची और वेतन ना मिलने पर हंगामा किया। समस्या को नगर आयुक्त के सामने रखने की बात कहते हुये पार्षद ने जोनल स्वास्थ्य अधिकारी के हाथ गम्छे से बांधने का प्रयास किया तो दोनों में झड़प हो गई।
------
वेतन संबंधी समस्या को लेकर नगर आयुक्त के सामने रखने के लिए जोनल स्वास्थ्य अधिकारी सुरेश यादव को बंधक बनाकर ले जाने का प्रयास किया था। कार्रवाई की मांग को लेकर महापौर और नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।
-मेनिका सेंगर, पार्षद
---- महिला पार्षद द्वारा बंधक बनाने का प्रयास किया तो झड़प हुई थी। पार्षद के अशोभनीय की व्यवहार की शिकायत महापौर ने की है। शुक्रवार को उन्होंने कार्यालय बुलाया है। जिन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, उन्हें दिलाया जाएगा।
-सुरेश यादव, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी, जोन तीन