विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur Lockdown Hotspot : हॉटस्पॉट एरिया में सर्वे कर रही स्टॉफ नर्सों से छेड़छाड़, चार मनचले गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Sun, 12 Apr 2020 01:45 AM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2020 09:34 AM (IST)

चमनगंज का क्षेत्र हॉटस्पॉट में शामिल है यहां घर-घर सर्वे चल रहा है।

Kanpur Lockdown Hotspot : हॉटस्पॉट एरिया में सर्वे कर रही स्टॉफ नर्सों से छेड़छाड़, चार मनचले गिरफ्तार
Kanpur Lockdown Hotspot : हॉटस्पॉट एरिया में सर्वे कर रही स्टॉफ नर्सों से छेड़छाड़, चार मनचले गिरफ्तार

कानपुर, जेएनएन। शहर में मिले तब्लीगी जमातियों में आठ कोरोना संक्रमित मिलने से कई इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। कोरोना हॉटस्पॉट एरिया के चमनगंज इलाके में घरों का सर्वे कर रहीं स्टॉफ नर्सों से कुछ मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर में 13 कोरोना हॉटस्पाॅट एरिया घोषित हैं और इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यहां पर आवाजाही बंद है और पुलिस निगरानी कर रही है। इन क्षेत्रों में मिले तब्लीगी जमातियों में आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके चलते इन इलाकों में घर घर सर्वे कराया जा रहा है ताकि उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी हो सके। स्वास्थ्य महकमे की स्टॉफ नर्स घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ किसी तब्लीगी जमात के संपर्क में आने की जानकारी भी हासिल कर रही हैं।

शनिवार दोपहर चमनगंज में स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही थीं। इस दौरान चमनगंज की एक गली में कुछ युवकों ने तीन नर्सो पर अश्लील टिप्पणी कर छेड़खानी की। जान से मारने की धमकी से डरी-सहमी नर्सो ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही चमनगंज पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी राजबहादुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चार आरोपितों को पकड़कर थाने लाए। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में चमनगंज निवासी कलीम, अमजद अंसारी, बजी अहमद और सलीम हैं। इनके खिलाफ छेड़खानी, अश्लीलता, जान से मारने की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।