सरसौल धमाके का आरोपी गिरफ्तार
महाराजपुर: सरसौल में घर में अवैध रूप से बारूद भंडारण व पटाखा बनाने से हुए धमाके का फरार मुख्य आरोपी
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Dec 2017 08:38 PM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 08:38 PM (IST)
महाराजपुर: सरसौल में घर में अवैध रूप से बारूद भंडारण व पटाखा बनाने से हुए धमाके का फरार मुख्य आरोपी शकील हीरो को महाराजपुर पुलिस ने चकेरी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद से वह फिरोजाबाद में एक करीबी के यहां शरण लिए हुए था। यहां किसी काम से आया था कि पुलिस ने पकड़ लिया। मामले में 11 लोगों पर नामजद मुकदमा हुआ था। अभी सात आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। चार अक्टूबर को सरसौल में बाबू ¨सह के मकान में बनाए जा रहे अवैध पटाखों में विस्फोट हुआ था। इसमें बाबू का बेटा नीरज, संजय व अयाज की मौत हो गई थी। एसओ महाराजपुर ने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें