Move to Jagran APP

स्टेट तीरंदाजी में रजत पदक जीतकर अंबिका नेशनल के लिए चयनित

हापुड़ में हुई स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अंबिका भट्टïाचार्य ने महाराष्ट में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में अपना प्रवेश पक्का कर लिया। यह प्रतियोगिता बीस मार्च से शुरू होगी। अंबिका के रजत पदक जीतकर कानपुर का भी नाम रोशन किया।

By Sarash BajpaiEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 04:39 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 04:39 PM (IST)
स्टेट तीरंदाजी में रजत पदक जीतकर अंबिका नेशनल के लिए चयनित
रजत पदक जीतकर अंबिका ने पक्का किया नेशनल प्रतियोगिता में स्थान।

कानपुर, जेएनएन। हापुड़ में संपन्न हुई नौवीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर शहर की अंबिका भट्टाचार्य महाराष्ट्र में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में प्रवेश पक्का कर लिया है। वे 20 से 26 मार्च तक चलने वाली नेशनल प्रतियोगिता के सब जूनियर का हिस्सा बनेगी।

loksabha election banner

कोच अभिषेक ने बताया कि अंबिका ने स्टेट में सबजूनियर वर्ग कंपाउंट वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। कोच के मुताबिक अंबिका टाइमिंग और निशाना लगाने की क्षमता अन्य खिलाडिय़ों से बेहतर है। जिसके चलते वे प्रतियोगिता दर प्रतियोगिता अचूक निशाना साध रहीं हैं। इससे पहले वे नेपाल के पोखरा में हुई यूथ इंटरनेशनल आर्चरी में महज 13 वर्ष में स्वर्ण पदक जीतकर देशभर में चर्चा बटोर चुकीं हैं।

कल्याणपुर में रहने वाली अंबिका के पिता अत्येंद्र भट्टाचार्य ने बताया कि बेटी को बचपन से ही आर्चरी के प्रति ललक थी। कोच के संपर्क में आने के बाद अंबिका का खेल बेहतर हो गया। बातचीत में अंबिका ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता में पूरी तैयारी के साथ जाऊंगी। कोच व सीनियर खिलाडिय़ों से जीत का गुरुमंत्र हासिल कर पदक जरूर जीतूंगी। अंबिका की इस उपलब्धि पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर व महासचिव राजा भरत अवस्थी ने खुशी जाहिर की।

राजा भरत अवस्थी ने बताया कि तीरंदाजी खेल को बढ़ते स्तर को देखते हुए जल्द ही शहर में जूनियर खिलाडिय़ों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.