विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘भाजपा और बसपा ने अंदर से हाथ मिलाए हैं...’; अखिलेश यादव ने कहा- कैसी सरकार है, लीकेज नहीं रोक पा रही

Published: Fri, 10 May 2024 05:45 PM (GMT+05:30)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पंडाल ही नहीं बाहर धूप में लोग खड़े हैं। ये कानपुर के संदेश ...और पढ़ें

अखिलेश यादव ने कहा- कैसी सरकार है, लीकेज नहीं रोक पा रही।
अखिलेश यादव ने कहा- कैसी सरकार है, लीकेज नहीं रोक पा रही।

जागरण संवाददाता, कानपुर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पंडाल ही नहीं, बाहर धूप में लोग खड़े हैं। ये कानपुर के संदेश है कि इस बार न केवल जीत हो रही बल्कि कानपुर व अकबरपुर प्रत्याशी बड़े मतों से जीत रहे हैं। 

अखिलेश ने कहा कि भाजपाई जितना झूठ बोल रहे, विश्व में कोई नहीं बोला। इनका घोषणा पत्र झूठा निकला। 10 साल में कोई वादा सही नहीं निकला। चौथा चरण बीच का चरण है। इससे पहले तीन व बाद में तीन। ये चौथा चरण बैलेंस खत्म कर देगा भाजपा का। भाजपा को खत्म करने के लिए अब चार कदम चलना है। 

अखिलेश ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी छोड़िए। न खाद मिली, मिली तो चोरी हुई। ताली थाली बजवाकर वैक्सीन लगवा दिया। किसानों को नैनो यूरिया दिलवा दी, जिसका कोई लाभ नहीं। 

अखिलेश यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इस सरकार का हर पेपर लीक हो जाता है। ये कैसी सरकार है, लीकेज नहीं रोक पा रही। उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो अग्निवीर व्यवस्था खत्म करेंगे। 

भाजपा और बसपा अंदर से हाथ मिलाए हुए हैं: अखिलेश

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज लोस के झींझक कृपालपुर में कहा कि भाजपा और बसपा अंदर से हाथ मिलाए हुए हैं। इसके चलते इनकी पार्टी के लोग अब दूसरी जगह जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।