विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश ने कहा- भगवान विष्णु के सभी अवतार हमारे, भाजपा को तकलीफ क्यों

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Sun, 16 Aug 2020 01:13 PM (IST)

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्तिथ ठठिया मंडी कट पर सपा मुखिया ने भाजपा सरकार पर करारा हमला किया।

अखिलेश ने कहा- भगवान विष्णु के सभी अवतार हमारे, भाजपा को तकलीफ क्यों
अखिलेश ने कहा- भगवान विष्णु के सभी अवतार हमारे, भाजपा को तकलीफ क्यों

कन्नौज, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भगवान राम को सभी का बताते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला है। भगवान परशुराम की मूर्ति पर राजनीति होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु हमारे, भगवान राम हमारे, भगवान कृष्ण हमारे। कहा, विष्णु के सभी अवतार हम सभी के हैं, इसमें भाजपा को परेशानी क्या है? हम तो नवरात्र में देवियों की पूजा करते हैं, क्या ये देवियां भी भाजपा की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और भगवान राम के नाम पर सिर्फ राजनीति की जा रही है। 

सत्ता पक्ष के विधायकों को ही अपमानित होना पड़ रहा

रविवार की लखनऊ से सैफई जाते समय आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया मंडी कट पर रुके पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आम जनता के साथ साथ विधायक भी सुरक्षित नहीं है। यह सब ठोको नीति के कारण हो रहा है। अलीगढ़ के विधायक कांड के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब सदन में कहेंगे कि ठोक दो, तो यही होगा। पुलिस को नहीं पता किसे ठोकना है, विधायक को नहीं पता किसे ठोकना है, ये सिखा कौन रहा? उनके विधायक परेशान हैं, उन्हें अपमानित होना पड़ रहा है।

जब वोट चाहिये था तब प्रिय थे

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा के जब वोट चाहिए था, तब ये विधायक प्रिय थे, लोकसभा में इनका प्रत्याशी जीत जाए उसके सब अपराध माफ हो जाते हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि इस सरकार में लगातार एक से एक दर्दनाक घटनाएं हो रही हैं। बच्चियां, छात्राएं, महिलाएं सुरक्षित नहीं। लॉकडाउन में भी लूट डकैती की घटनाएं हुईं, भ्रष्टाचार हुआ। लखीमपुर में बच्ची के साथ हुई घटना पर कहा कि प्रदेश में अपराध बेकाबू है, सरकार अपराध पर लगाम नहीं लगा पाई है।

किसानों की जमीनों पर भाजपा की नजर

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता परेशान है। अस्पतालों में दवा नहीं है, तिर्वा पैरामेडिकल कॉलेज बंद होने पर कहा कि ये चालू होता तो आज सैंकडों बच्चे पढ़ते, डॉक्टर बनते उन्हें रोजगार मिलता। विशिष्ट मंडी शुरू होती तो किसानों को लाभ होता, उनकी फसलों का सही मूल्य मिलता। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे बलिया तक जाना था, मगर सभी विकास कार्य रुक गए। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। उनहोंने किसानों से कहा कि भाजपा वालों की नजर तुम्हारी खेती पर है।, इसे बचा लो। बोले, सपा सरकार में किसानों के हितों के लिए किए गए कार्यो को भाजपा सरकार छीनने का काम कर रही है।

बच्चे को किया सम्मानित : सात साल की बच्ची को तालाब में डूबने से बचाने वाले 14 साल के कृष्णा को अखिलेश यादव ने 21 हजार का चेक दिया। उन्होंने कृष्णा के सहास का उत्साहवर्धन भी किया। उनके साथ उनकी पूर्व सांसद पत्नी डिंपल भी मौजूद थीं।