विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur Lok Sabha Seat: कांग्रेस के बजाय सपा के चुनाव लड़ने की चर्चा से अखिलेश नाराज, महानगर अध्यक्ष को अचानक बुलाया लखनऊ; द‍िए ये न‍िर्देश

Published: Thu, 21 Mar 2024 09:34 PM (IST)

महागठबंधन में कानपुर नगर सीट कांग्रेस के कोटे में जाने के बाद भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को मैदान में ...और पढ़ें

अखि‍लेश ने महानगर अध्यक्ष को बुलाकर इस तरह की चर्चाओं पर तत्काल रोक लगाने को कहा।
अखि‍लेश ने महानगर अध्यक्ष को बुलाकर इस तरह की चर्चाओं पर तत्काल रोक लगाने को कहा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। महागठबंधन में कानपुर नगर सीट कांग्रेस के कोटे में जाने के बाद भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को मैदान में उतारने की चर्चाओं से नाराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को महानगर अध्यक्ष फजल महमूद को अचानक तलब कर लिया।

लखनऊ में महानगर अध्यक्ष को बुलाकर उन्होंने इस तरह की चर्चाओं पर तत्काल रोक लगाने को कहा है। उन्होंने फजल से यह भी कहा कि जो लोग कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने के लिए काम नहीं करते हैं या भीतरघात करते हैं उनकी सूची तैयार करें। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी की घोषणा में हो रही देरी और अजय कपूर के पाला बदलने के बाद शहर में तेजी से चर्चा चली थी कि कानपुर नगर सीट के बदले सपा कांग्रेस को दूसरी सीट दे सकती है। तब सपा का प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेगा। यह चर्चा लखनऊ पहुंचने के बाद सपा नेतृत्व ने सख्त रुख दिखाया है।

गुरुवार को अखिलेश यादव के बुलावे पर लखनऊ गए फजल महमूद ने लौटने के बाद बताया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन को कमजोर करने वाली चर्चा से राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुत नाराज हैं। उन्होंने चुनाव तैयारी के लिए स्पष्ट निर्देश दिया है कि कांग्रेस प्रत्याशी और संगठन के साथ तालमेल बनाकर संगठन की गतिविधियों को संचालित किया जाए। पूरी मजबूती से लड़कर चुनाव जीतना है। जो लोग सपा के चुनाव लड़ने की अफवाह फैला रहे हैं वह गठबंधन को कमजोर करना चाहते हैं।

लखनऊ से लौटकर उन्होंने पार्टी के नवीन मार्केट कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर यही जानकारी दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आदर्श चुनाव आचार संहिता की जानकारी भी दी। बैठक में प्रदेश सचिव के के शुक्ला महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू महानगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर नंदलाल जायसवाल परमवीर सिंह गंभीर आनंद शुक्ला वीरेंद्र शर्मा कमलेश ओमर अर्पित त्रिवेदी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।