कानपुर जेल में बंद अखिलेश दुबे बेहोश, उर्सुला में भर्ती
कानपुर जेल में बंद रंगदारी के आरोपी भाजपा नेता अखिलेश दुबे बेहोश हो गए। एक सप्ताह से तबीयत खराब होने ...और पढ़ें

HighLights
रंगदारी के आरोपी भाजपा नेता अखिलेश दुबे जेल में बेहोश
एक सप्ताह से तबीयत खराब, उर्सुला अस्पताल में भर्ती
मसूड़ों में पस, लो ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ी
जागरण संवाददाता, कानपुर। भाजपा नेता से 50 लाख की रंगदारी के आरोपित जेल में बंद अखिलेश दुबे बेहोश हुए। एक सप्ताह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। जेल के डाक्टर समीर की निगरानी में इलाज चल रहा था।
बताया जा रहा वह कुछ दिनों से ठीक से खाना नहीं खा पा रहे थे। उन्हें रात में उर्सुला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके मसूड़ों में पस होने, ब्लड प्रेशर लो और शुगर बढ़ी बताई गई। उन्हें उर्सुला अस्पताल के प्राइवेट रूम में रखा गया।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
