Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, बाबा साहब के संविधान को नहीं मानती भाजपा Kanpur News

डेंगू से हो रही मौतों पर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में दो दिसंबर को मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस।

By AbhishekEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 11:00 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 09:43 AM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, बाबा साहब के संविधान को नहीं मानती भाजपा Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में संविधान को ताक पर रख दिया। सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया तब जाकर संविधान की रक्षा हुई। ऐसे में सरकार से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। वह बोले, भाजपा बाबा साहब को तो मानती है लेकिन बाबा साहब के संविधान को नहीं मानती। अजय कुमार ने कहा कि बिजली कर्मचारियों का पीएफ घोटाला, होमगार्ड विभाग में बड़ा घोटाला हुआ है। इसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार है। 

loksabha election banner

सरकार को नहीं है संविधान दिवस मनाने का अधिकार

उन्होंने कहा कि कानपुर में महामारी का रूप ले चुके डेंगू को रोकने के लिए सरकार गंभीर नहीं है। लगातार मौतें हो रही हैं। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। संविधान की गरिमा तार-तार हो रही है। ऐसे में सरकार को संविधान दिवस मनाने का कोई अधिकार नहीं है।शहर में डेंगू से लगातार हो रही मौतों पर अब कांग्रेस सरकार को घेरेगी। दो दिसंबर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। मंगलवार को संविधान दिवस पर गांधी प्रतिमा फूलबाग में हुए कार्यक्रम में इसकी घोषणा खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की।

सरकार ने संवैधानिक व्यवस्थाओं को पहुंचाया आघात

पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा, सरकार ने संविधान व संवैधानिक व्यवस्थाओं को गहरा आघात पहुंचाया है। संविधान निर्माताओं ने संविधान को विभिन्न रंगों के फूलों का गुलदस्ता बनाकर देश को समर्पित किया था लेकिन इन रंगों को मिटाकर देश को एक रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एवं पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, करिश्मा ठाकुर ने भी संबोधित किया। शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं को संविधान रक्षा की शपथ दिलाई। आनंद वर्मा, रामेंद्र सिंह राठौर, मदनमोहन शुक्ला, नरेश चंद्र त्रिपाठी, नरेश कटियार, ऊषारानी कोरी, पवन गुप्ता, धर्मराज सिंह चौहान, अब्दुल मन्नान, कृपेश त्रिपाठी, केके तिवारी, कनिष्क पांडेय, अभिनव तिवारी, अशोक धानविक, नंदराम सोनकर, ममता तिवारी, सरिता सेंगर उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.