आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, ड्राइवर-महिला की मौत; दो गंभीर हालत में रेफर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें चालक और एक महिला की मौत हो गई।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
HighLights
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई।
हादसे में चालक और एक महिला की मौके पर मौत।
दो अन्य महिलाएं गंभीर घायल, इलाज हेतु लखनऊ रेफर।
जागरण संवाददाता, कानपुर। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर -216 पर सोमवार सुबह लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक सुरक्षित बच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएससी भेजा। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने कार चालक और उसमें सवार एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो महिलाओं को गंभीर हालत में रेफर कर दिया।
अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर क्षेत्र के खानपुर सलेमपुर निवासी अंकित पुत्र काशीराम ने बताया कि राजस्थान के रेवाड़ी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह अपनी मौसी अंबेडकर नगर के हंसवार निवासी 20 वर्षीय करिश्मा पत्नी संदीप कुमार और उनकी सास बिहार के कटिहार के बंगरोरा बारसोई निवासी 56 वर्षीय टगोरी बालादास पत्नी वीरेंद्र नाथ दास व उनकी बेटी 18 वर्षीय सोना पुत्री वीरेंद्र और कार चालक राजस्थान के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गोयल कॉलोनी महेश्वरी निवासी 50 वर्षीय मुनेंद्र उर्फ मुन्ना पुत्र उम्मेद सिंह के साथ किराए की अर्टिगा कार से अपने घर अंबेडकर नगर जा रहे थे।
-1792376524806.webp)
हादसे में दो लोगों की मौत
रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ईसन नदी पुल के पास चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार का डिवाइडर से टकराते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार सवार चार लोग घायल हो गए। जबकि अंकित सुरक्षित बच गए।

यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने चालक मुनेंद्र और महिला टगोरी बालादास को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोना और करिश्मा को प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन के कहने पर लखनऊ रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। स्वजन को सूचना दे दी गई है। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से हटवाकर सुरक्षित खड़ा करवा दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
