Move to Jagran APP

कानपुर में त्योहारों के बाद बिजली अभियंताओं का आंदोलन पकड़ेगा रफ्तार, होगा पूर्ण कार्यबहिष्कार

उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद अभियंता संघ के आह्वान पर अभियंताओं ने आंदोलन शुरु किया है। आंदोलन के तहत कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। पहले एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया बाद में इसे बढ़ा कर दो घंटे कर कर दिया गया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 04:13 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 05:38 PM (IST)
कानपुर में त्योहारों के  बाद बिजली अभियंताओं का आंदोलन पकड़ेगा रफ्तार, होगा पूर्ण कार्यबहिष्कार
कानपुर केस्को आफिस की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। वेतन विसंगतियां दूर करने व अन्य मांगों को लेकर अभियंताओं के साथ अब अवर अभियंताओं ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है।  हालांकि त्योहारों के मद्देनजर इसको 19 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया है। त्योहार खत्म होने के बाद 20 अक्टूबर से  आंदोलन को तेज किया जाएगा। 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरु किया जाएगा। आंदोलन के तहत अभियंताओं ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। अवर अभियंताओं ने पोर्टल पर कार्य नहीं किया। अपने मोबाइल भी स्विच आफ कर दिए।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद अभियंता संघ के आह्वान पर अभियंताओं ने आंदोलन शुरु किया है। आंदोलन के तहत  कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। पहले एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया, बाद में इसे बढ़ा कर दो घंटे  कर कर दिया गया है। अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव अजय आनंद ने कहा कि  दुर्गापूजा,  दशहरा सहित अन्य त्योहरों को देखते हुए अभियान को कुछ दिन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। त्योहारों पर विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसका ख्याल रखा गया है। 13 से 19 अक्टूबर तक आंदोलन स्थगित रहेगा। इसके बाद फिर से आंदोलन शुरु किया जाएगा। त्योहार पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ब्रेकडाउन तुरंत अटैंड किए जा रहे हैं।  उन्होंने मांगे दोहराते हुए कहा कि ऊर्जा निगमों का एकीकरण किया जाए। पुरानी पेंशन प्रणाली लागू की जाए। वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

अवर अभियंताओं की मांग, वेतन विसंगतियां दूर की जाएं: राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के वेतन विसंगतियों दूर करने के लिए सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया है। इसके तहत केस्को मुख्यालय पर दो घंटे का ध्यानाकर्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  अवर अभियंताओं ने मांग की कि उनका ग्रेड पे 4600 रुपये 1 जनवरी 2006 से लागू किया जाए। अवर अभियंताओं का तृतीय समयबद्ध वेतनमान मं सीधी भर्ती, दो वेतन वृद्धि प्रदान की जाए। सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता सूची को नियमानुसार संशोधित किया जाए। संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार अग्रवाल, महासचिव सतीश चंद्र, अमित गुप्ता, दीपक कुमार, जय प्रकाश वार्ष्णेय, सत्य प्रकाश, इमरान हमीदी, रमेश चंद्र गौतम आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.