विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

16 महीने बाद जेल से रिहा हुए अधिवक्ता धीरज उपाध्याय, गैंगस्टर एक्ट में राहत मिलने के बाद आए बाहर

Published: Sat, 12 Sep 2026 11:48 PM (GMT+05:30)

अधिवक्ता धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू उपाध्याय को 16 महीने बाद सोनभद्र जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें हाईकोर्ट ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. अधिवक्ता धीरज उपाध्याय 16 महीने बाद सोनभद्र जेल से रिहा हुए।

  2. हाईकोर्ट से गैंगस्टर एक्ट मामले में मिली उन्हें जमानत।

  3. पिंटू सेंगर हत्याकांड समेत 22 मुकदमे अभी भी विचाराधीन।

जागरण संवाददाता, कानपुर। सोनभद्र जेल में बंद अधिवक्ता धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू उपाध्याय को 16 माह बाद रिहाई मिल गई। हाईकोर्ट से गैंग्सटर में जमानत मिलने के बाद शनिवार दोपहर उन्हें रिहा कर दिया गया। दीनू के खिलाफ पिंटू सेंगर हत्याकांड के कारोबारी का अपहरण समेत कई मामले विचाराधीन हैं।

ऑपरेशन महाकाल के दौरान पिंटू सेंगर हत्याकांड मामले में अधिवक्ता दीनू उपाध्याय को 9 मई 2025 को जेल भेजा गया था। इसके बाद दीनू के खिलाफ एक के बाद एक कई मामले कोतवाली, नवाबगंज और फजलगंज थानों में दर्ज किए गए।

पीड़ितों की शिकायत पर इसी बीच दीनू उपाध्याय को सोनभद्र जेल स्थानांतरित कर दिया गया। मामले में अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि दीनू की गैंग्सटर में हाईकोर्ट में जमानत मिलने के बाद रिहाई हुई है। नवाबगंज इंसपेक्टर ने बताया कि दीनू पर कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर में महिलाओं को वित्तीय साक्षरता के गुर, बचत और निवेश से बनेगा सुरक्षित भविष्य