Move to Jagran APP

उन्नाव में दोस्तों के साथ घूमने निकले दो किशोर गंगा में नहाते समय डूबे, साथी ये दृश्य देखकर भागे

कर्नलगंज कानपुर का रहने वाला 11 वर्षीय मोहम्मद जैब पुत्र मोहम्मद आमीन व 15 वर्षीय मोहम्मद साकिब पुत्र मोहम्मद शफीक अपने नौ दोस्तों के साथ घर से सुबह साढ़े छह बजे घूमने-फिरने के लिए निकले थे।गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत चंदनघाट पर पहुंचे और वहां नहाने लगे

By Akash DwivediEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 08:16 PM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 08:16 PM (IST)
पुलिस ने दोनों किशोरों की गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू करा दी

उन्नाव, जेएनएन। रविवार को सुबह गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत चंदनघाट पर नौ दोस्तों के साथ घूमने-फिरने निकले कानपुर कर्नलगंज के रहने वाले दो किशोर नहाने के दौरान गंगा में डूब गए। दोस्तों को डूबता देख उनके साथ आए बाकी दोस्त मौके से भाग निकले। उन्होंने घर वालों को भी सूचना नहीं दी। दोपहर तक जब दोनों किशोर घर नहीं पहुंचे। तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की व दोस्तों से जानकारी की तो पता चला कि दोनों किशोर गंगा में नहाने के दौरान डूब गए हैं। इसपर स्वजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों किशोरों की गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू करा दी है।

loksabha election banner

कर्नलगंज कानपुर का रहने वाला 11 वर्षीय मोहम्मद जैब पुत्र मोहम्मद आमीन व 15 वर्षीय मोहम्मद साकिब पुत्र मोहम्मद शफीक अपने नौ दोस्तों के साथ घर से सुबह साढ़े छह बजे घूमने-फिरने के लिए निकले थे। सभी गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत चंदनघाट पर पहुंचे और वहां नहाने लगे। इसी दौरान मोहम्मद जैब व मोहम्मद साकिब गहरे पानी में चले गए और डूब गए। जब दोस्तों को उनके डूबने का पता चला तो वे वहां से भाग गए और उन्होंने इसकी जानकारी भी किसी को नहीं दी। जब दोपहर तक दोनों किशोर अपने घर नहीं पहुंचे तो उनके स्वजन खोजबीन कर उनके साथियों से पूछताछ की। तब उन्हें घटना का पता चल सका। इसपर स्वजन ने गंगाघाट पुलिस को शाम लगभग पांच बजे घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही गंगाघाट कोतवाल अरङ्क्षवद ङ्क्षसह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों को बुलाकर दोनों किशोरों की खोजबीन शुरू करा दी। शाम लगभग पौने आठ बजे तक किशोरों का कुछ पता नहीं चल सका है। कोतवाल ने बताया कि स्वजन ने की सूचना पर गोताखोरों को बुलवाकर गंगा में डूबे किशोरों की खोजबीन कराई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.