Move to Jagran APP

कानपुर में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों में रार, शहर में दो प्रभारियों की हुई नियुक्ति

राज्यसभा सदस्य व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह से की जाएगी शिकायत। 12 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नियुक्त हो चुके हैं प्रभारी। ललित इससे कानपुर दक्षिण कार्यकारिणी सदस्य भी थे मौजूदा समय में वूथ विंग प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

By ShaswatgEdited By: Published: Wed, 16 Dec 2020 04:47 PM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 04:47 PM (IST)
कानपुर में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों में रार, शहर में दो प्रभारियों की हुई नियुक्ति
आप कार्यालय में विजय प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

कानपुर, जेएनएन। जहां एक ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए ताल ठोंक चुके हैं। वहीं, कानपुर में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने में आपस में रार हो गई है। इस वजह से प्रदेश महासचिव व जिलाध्यक्ष ने अपना-अपना यूथ विंग कानपुर प्रभारी नियुक्त कर दिया है। जिलाध्यक्ष अरविंद कटियार ने मंगलवार को नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम स्थित आप कार्यालय में विजय प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इसका पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

loksabha election banner

सबके अपने-अपने तर्क 

जिलाध्यक्ष अरविंद कटियार ने बताया कि यूथ विंग का कानपुर में कोई प्रभारी नहीं था। इस वजह से संगठन का विस्तार नहीं हो पा रहा था। उन्होंने बताया कि विजय को कानपुर प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है। ललित आजाद की नियुक्ति के बारे में जानकारी नहीं। वहीं, यूथ विंग के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी की सहमति से ललित आजाद को यूथ विंग का कानपुर प्रभारी नियुक्त किया गया था। ललित इससे कानपुर दक्षिण कार्यकारिणी सदस्य भी थे, मौजूदा समय में वूथ विंग प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य ही प्रभारी नियुक्त किया जा सकता है। आरोप है कि अरविंद कटियार द्वारा मनमानी की जा रही है। इसकी शिकायत राज्यसभा सदस्य व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी से की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.