Move to Jagran APP

देरी से पहुंचे अधिकारी तो सांसद जोशी हुए नाराज

कानपुर: कलेक्ट्रेट में गुरुवार को सोलर लाइटों के उद्घाटन का कार्यक्त्रम रखा गया था करीब 11:20

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Feb 2018 12:36 PM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2018 12:36 PM (IST)
देरी से पहुंचे अधिकारी तो सांसद जोशी हुए नाराज
देरी से पहुंचे अधिकारी तो सांसद जोशी हुए नाराज

कानपुर: कलेक्ट्रेट में गुरुवार को सोलर लाइट काउद्घाटन करने पहुंचे कानपुर नगर के सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी अधिकारियों के समय से न पहुंचने और व्यवस्था में लापरवाही से नाराज हो गए। इतना ही नहीं वह बिना उद्घाटन किए वापस आ गए।

loksabha election banner

गुरुवार के कलेक्ट्रेट में सोलर लाइट का उद्घाटन किया जाना था। इसके लिए सुबह 11:20 पर सांसद डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी कलेक्टर पहुंचे। उस समय कोई भी अधिकारी वहां मौजूद नहीं था। थोड़ी देर बाद एडीएम सिटी सतीश पाल वहा आए। उसके बाद अन्य अधिकारी भी पहुंचे। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। डॉ जोशी महात्मा गाधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उद्घाटन करने पहुंचे तो वहां व्यवस्था पूरी नहीं थी। उन्होंने कुछ देर इंतजार किया, लेकिन फीता काटने के लिए कैंची नहीं मिली। कुछ लोगों ने अधिकारियों से कैंची देने के लिए कहा तो कैंची ढूंढी जाने लगी। इस लापरवाही से वह नाराज हो गए। उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाई। इसके बाद जाने लगे। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। अफसर उनको मनाने उनकी कार तक आए, लेकिन वह चले गए। इससे अधिकारी दहशत में हैं। अधिकारियों को भय है कि डॉक्टर जोशी उनकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी से कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.