कानपुर में ज्वैलर के लाखों की चोरी, 30 किलो चांदी ले गए चोर
कानपुर के पटकापुर चटाई मोहाल में एक सर्राफ के घर से अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 30 किलो चांदी और ...और पढ़ें

HighLights
कानपुर में सर्राफ के घर से लाखों की चोरी हुई
चोरों ने अलमारी के लॉकर से 30 किलो चांदी चुराई
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच में जुटी है
जागरण संवाददाता, कानपुर। पटकापुर चटाई मोहाल में शुक्रवार को सर्राफ के घर पर अलमारी के लाकर से करीब 30 किलो चांदी और 75 हजार रुपये चोरी हो गई। सर्राफ के अनुसार घटना के दौरान घर पर पत्नी और बेटी घर पर ही थे। फीलखाना थाना पुलिस ने जांच पड़ताल कर घर के आसपास सीसी कैमरे खंगालने में जुट गई।
चटाई मोहाल निवासी सर्राफ किशोर सिंह की चाैक में प्रियंक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। परिवार में पत्नी सुशीला, बेटा अभय, बेटी प्रियंका हैं। किशोर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह शहर से बाहर गए थे। बेटा दुकान संभाल रहा था। घर पर पत्नी व बेटी थे। रात करीब नौ बजे वह घर पहुंचे। इसी बीच बेटा भी दुकान से आ गया।
कुछ देर बाद भूतल पर कमरे में अलमारी खुली दिखी। जब उसे देखा तो लाकर भी खुला और उसमें रखा 60 लाख से अधिक की कीमत की करीब 30 किलो चांदी और 75 हजार रुपये गायब थे। फीलखाना थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि कैमरे जांचे जा रहे हैं।
