Move to Jagran APP

साध्वी निरंजन का प्रियंका पर तंज, मां और भाई के बजाय किसी अन्य महिला को बनाकर दिखाएं अध्यक्ष

UP Vidhansabha Chunav 2022 उत्तर प्रदेश में गत दिनों जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा और प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव की समाजवादी रथ यात्रा का चर्चा का विषय थी तो वहीं अब प्रियंका वाड्रा के महिला वाले बयान पर नई सियासी जंग छिड़ गई है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 10:23 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 10:23 PM (IST)
साध्वी निरंजन का प्रियंका पर तंज, मां और भाई के बजाय किसी अन्य महिला को बनाकर दिखाएं अध्यक्ष
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।

फतेहपुर, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Chunav 2022 उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक रस्साकशी तेज हो गई है। लगभग रोज किसी न किसी नेता का बयान सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं इन सबके अलावा दलों को छोड़ने और नए दलों में जाने का सिलसिला भी जारी है। गत दिनों जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा और प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव की समाजवादी रथ यात्रा का चर्चा का विषय थी तो वहीं, अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के महिला वाले बयान पर नई सियासी जंग छिड़ गई है। दरअसल, प्रियंका वाड्रा के बयान पर कटाक्ष करने वाली आैर कोई नहीं बल्कि केंद्रीय राज्यमंत्री और फतेहपुर जनपद की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति हैं। 

loksabha election banner

साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पर तंज कसा है। उनका कहना है कि प्रियंका अपनी मम्मी और भाई के बजाय किसी महिला को पार्टी का अध्यक्ष बनाकर दिखाएं। तब मुझे लगेगा कि वह महिलाओं के लिए कार्य कर रही हैं। साध्वी का ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, हालांकि जागरण डाॅट कॉम ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

यूपी में खुलती है प्रियंका की जुबान: साध्वी का कहना है कि प्रियंका वाड्रा की जुबान यूपी आकर ही खुलती है, जबकि राजस्थान में महिलाओं पर कितने अत्याचार हो रहे हैं। वहां जाकर घटनाओं पर वह नहीं बोलती हैं। छत्तीसगढ़ में दुर्गा भक्तों पर विसर्जन के समय गाड़ी चढ़वा दी गई, तब नहीं बोलीं। राजस्थान में एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, तब राहुल, प्रियंका और अखिलेश नहीं बोले। तंज कसा कि प्रियंका चर्च जाती हैं तो क्रास पहन लेती हैं। मस्जिद जाती हैं तो टोपी और वाराणसी जाकर माला पहन लेती हैं।    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.