Road Accident In Kanpur Dehat: कानपुर जा रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में भट्ठा मजदूर की मौत
Road Accident In Kanpur Dehatदुर्घटना से औरेया से कानपुर लेन में कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने लोगों को दूसरी लेन से निकालना शुरू किया। क्रेन की मदद से दोनों वाहन हटाए गए इसके बाद ही यातायात सुचारू रूप से सही हो सका।
कानपुर देहात, जेएनएन। Road Accident In Kanpur Dehat डेरापुर में हाईवे पर ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे भट्ठा मजदूर की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक वहां से फरार हो गया।
लालपुर पैठ निवासी ईंट भट्ठा मजदूर 22 वर्षीय दिव्यांशु उर्फ लालू मंगलवार सुबह ट्रैक्टर चालक 27 वर्षीय गांव के ही संजय कुमार के साथ क्षेत्र के एक भट्ठे से ईंट लादकर मुंगीसापुर से कानपुर की तरफ जा रहा था। विहारी पुल के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और दोनों उसमें दब गए। आसपास के लोग जुटे और पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकाला। दुर्घटना में दिव्यांशु की मौत हो गई जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। दिव्यांशु के पिता दारासिंह को मौत की खबर लगी तो वे बदहवास हो गए। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे करीब वह भट्ठे के लिए निकल गया था पता नहीं था कि बेटे के साथ ऐसा हो जाएगा। इधर दुर्घटना से औरेया से कानपुर लेन में कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने लोगों को दूसरी लेन से निकालना शुरू किया। क्रेन की मदद से दोनों वाहन हटाए गए इसके बाद ही यातायात सुचारू रूप से सही हो सका।
इनका ये है कहना: उधर थाना प्रभारी डेरापुर समीर कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।