Move to Jagran APP

Kanpur Panchayat Chunav: प्रधान पद पर आरक्षण को लेकर आईं 71 आपत्तियां, जानिए-ब्लॉकवार कितनों ने जताया विरोध

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख जिला पंचायत और प्रधान पद पर आरक्षण सूची जारी होने के बाद आपत्तियां मांगी गई थीं। अब 10 से 12 मार्च के बीच आपत्तियाें का निस्तारण किया जाएगा और 13 व 14 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 07:54 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 07:54 AM (IST)
Kanpur Panchayat Chunav: प्रधान पद पर आरक्षण को लेकर आईं 71 आपत्तियां, जानिए-ब्लॉकवार कितनों ने जताया विरोध
पंचायत चुनाव में आपत्तियों के निस्तारण पर जोर।

कानपुर, जेएनएन। ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आपत्तियां लेने का कार्य मंगलवार को समाप्त हो गया। सर्वाधिक 71 आपत्तियां ग्राम प्रधान पद को लेकर आईं हैं, जबकि जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण को लेकर तीन और और बीडीसी सदस्य के आरक्षण पर एक आपत्तियां आई हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण अब 10 से 12 मार्च के बीच होगा और फिर 13 व 14 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 15 मार्च को फाइनल सूची पंचायती राज निदेशालय को भेजी जाएगी। पतारा ब्लाक का प्रमुख पद पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित है। इसे सामान्य करने की मांग आपत्तिकर्ता ने की है। जिला पंचायत क्षेत्र बेहटा बुजुर्ग और ककवन के आरक्षण को लेकर दावेदारों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं ।

loksabha election banner

प्रधान पद के लिए आईं आपत्तियां

ब्लाक-        आरक्षण

कल्याणपुर-    09

बिधनू-         08

सरसौल-       03

बिल्हौर-        04

शिवराजपुर-    07

चौबेपुर-        09

ककवन-       05

घाटमपुर-      09

भीतरगांव-    10

पतारा-         07


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.