Move to Jagran APP

कृषि सुधार कानून पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने दिया बयान, सरकार के खिलाफ कह दी ये बात

Farm Bill Latest Update फर्रुखाबाद में पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि किसी भी आंदोलन का मतलब साफ है कि कहीं गलती हुई है। गहरा बुनियादी सवाल लोकतंत्र का है। वोट का अधिकार लोगों को है। कभी-कभी गलती हो जाती है। जीतने वाला मनमानी नहीं कर सकता।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 09:37 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 09:37 PM (IST)
कृषि सुधार कानून पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने दिया बयान, सरकार के खिलाफ कह दी ये बात
गांव में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विदेश मंत्र सलमान खुर्शीद।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। संसद से सड़क तक पहुंची कृषि बिल विरोधी आंदोलन की आग शांत होने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां एक ओर सरकार इसे किसानों के पक्ष में बताने में जुटी हुई है वहीं, विपक्ष इस बिल को कृषि विरोधी बताने में एड़ी चोटी का जाेर लगाए है। संप्रग यूपीए सरकार में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को कृषि बिल विरोधी आंदोलन के बारे  में अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने सरकार को अपने निशाने पर रखा। 

loksabha election banner

सरकार को करना होगा संविधान का पालन 

शहर से सटे गांव सोता बहादुरपुर में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 'जय जवान-जय किसानÓ पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कृषि कानून वापसी की लड़ाई किसानों की नहीं, सर्व समाज की है। लोगों को गुमराह करके लोकतंत्र में सरकार तो बनाई जा सकती है, लेकिन उसे हमारे संविधान का पालन करना होगा। संविधान को कुचलने का काम कोई बर्दाश्त नहीं करेगा।

कहा, कभी-कभी मतदाता गुमराह होते जाते हैं

पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि किसी भी आंदोलन का मतलब साफ है कि कहीं गलती हुई है। गहरा बुनियादी सवाल लोकतंत्र का है। वोट का अधिकार लोगों को है। कभी-कभी गलती हो जाती है। लोग मतदाता को गुमराह कर सकते हैं, लेकिन जीतने वाला मनमानी नहीं कर सकता। सैलाब के आगे कोई टिकता नहीं है। हवा जब चलती है तो बड़े-बड़े राजनीतिज्ञ उखड़ जाते हैं। पूर्व सांसद व प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राकेश सचान ने कहा कि पार्टी किसानों के साथ है। सरकार का रवैया तानाशाही पूर्ण है। कांग्रेस इसके खिलाफ जनजागरण अभियान चला रही है। अभी गांव के लोग कानून की कमियों को नहीं समझ रहे हैं। 

ये भी थे मौजूद

प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, जिले के प्रभारी विजय मिश्र, जिलाध्यक्ष विजय कटियार, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, रमेश कठेरिया, शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, सैय्यद आफताब हुसैन, राकेश सागर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.