Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: तेज ठंडी हवाएं करा रही गलन का अहसास, सुबह कोहरा बन रहा आफत

मौसम विभाग की मानें तो हवा की तेज रफ्तार से तापमान में उतार चढ़ाव होने की संभावना बनी है। अब न्यूनतम तापमान से ज्यादा अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। सुबह के समय कोहरा छाये रहने के साथ दोपहर में धूप निकलेगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 08:54 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 08:54 AM (IST)
Kanpur Weather Update: तेज ठंडी हवाएं करा रही गलन का अहसास, सुबह कोहरा बन रहा आफत
कानपुर में मौसम का मिजाज स्थिर नहीं है।

कानपुर, जेएनएन। शहर में तेज रफ्तार हवा के असर से तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा, जबकि दोपहर में धूप निकलेगी। वातावरण में नमी बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान के मुकाबले अधिकतम तापमान में अधिक गिरावट होने की संभावना बनी है। तेज ठंडी हवाएं लोगों को गलन का अहसास करा रही हैं। वहीं सुबह सुबह कोहरा जनजीवन अस्तव्यस्त कर रहा है।

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक बुधवार की शाम से आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजस्थान के नजदीक चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित हो गया है, जबकि दूसरा क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। यह मैदानी क्षेत्रों की ओर चल रहे हैं। इनकी वजह से हवा में नमी बनी हुई है। बुधवार को अधिकतम आद्रता 97 फीसद रिकॉर्ड हुई। यह एक दिन पहले 94 फीसद थी।

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को जम्मू कश्मीर के नजदीक पश्चिमी विक्षोभ आ जायेगा, जिससे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फ गिरेगी और बारिश होगी। बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी रहेगा। हांलाकि दिल्ली एनसीआर के ऊपर बारिश की आशंका कम बनी है। 26 जनवरी से उत्तर भारत के शहरों में फिर से सर्दी बढ़ेगी। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलेगा। सुबह शाम कोहरा पड़ेगा, जबकि धुंध छाई रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.