लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों का भू विसर्जन कर तिरस्कार से बचा रहा कानपुर का ये संगठन, हो रही प्रशंसा
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के आइटी मंच ने चलाया अभियान। परमट स्थित भू विसर्जन स्थल पर बाद में किया जाएगा विसर्जन। रामजी शुक्ला ने बताया कि यह मुहिम लगातार चलती रहेगी। मंच के सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में मूॢतयां एकत्र करेंगे।
कानपुर, जेएनएन। वर्ष भर घरों में पूजे जाने वाले गणेश जी और लक्ष्मी जी की मूॢतयों को दीपावली के बाद लोगों ने घरों से बाहर असुरिक्षत तरीके से रख दिया है। किसी ने इन्हेंं मंदिर के बाहर छोड़ दिया तो किसी ने पार्क में रख दिया। जिनकों यह भी नहीं मिला तो उसे सड़क किनारे पड़े के नीचे इन रख दिया। दीपावली के बाद बारिश, रात में कोहरे और दिन में धूप के चलते इनकी हालत खराब होती जा रही है। शहर में अब कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के आइटी मंच ने इन प्रतिमाओं की भूमि विसर्जन की मुहिम शुरू की है। हालांकि इस मुहिम को स्थानीय लोगों को काफी सराहा और बुजुर्गों ने इस कार्य के लिए संगठन के लोगों को आशीर्वाद दिया।
...ताकि देवताओं का न हो अपमान
गुरुवार को आइटी मंच के पदाधिकारियों ने बृजेंद्र स्वरूप पार्क में टीम के साथ अभियान चलाया। एक गाड़ी के साथ पहुंचे पदाधिकारियों ने पूरे पार्क से सैकड़ों की संख्या में मूॢतयां एकत्र कर गाडी़ में रखीं। मंच के अध्यक्ष रामजी शुक्ला ने कहा कि इस तरह से मूॢतयों को कहीं भी रख देना देवी, देवताओं का अपमान है। इसलिए आइटी मंच ने यह अभियान शुरू किया है। नियमित रूप से मूॢतयों को एकत्र करके उन्हेंं परमट मंदिर के पास बने भू विसर्जन स्थल पर विसॢजत किया जाएगा। इस मुहिम में आसपास के लोगों ने भी सहयोग किया। बहुत से लोग अपने घरों में रखीं मूॢतयां ले आए और उन्हेंं संस्था की गाड़ी में डाला। रामजी शुक्ला ने बताया कि यह मुहिम लगातार चलती रहेगी। मंच के सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में मूॢतयां एकत्र करेंगे।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीकम चंद्र सेठिया, लाला रामेश्वर गुप्ता, निखिल गुप्ता, विजय गुप्ता, संत मिश्रा, अंजलि श्रीवास्तव, रजत गुप्ता, राजेंद्र शुक्ला, राजीव तिवारी, अश्वनी गौतम, विकास मिश्रा, गौरव दीक्षित, अनिल गुप्ता रहे।