लीकेज दुरुस्त करने को हर जोन में बनेगी टीम, शिकायत करते ही पहुंचेगी
जलकल महाप्रबंधक आरबी राजपूत ने दैनिक जागरण के प्रश्न प्रहर में जनता के सवालों के दिए जवाब।
कानपुर, जेएनएन। शहर में लीकेज ठीक करने के लिए हर जोन में एक-एक टीम बनेगी। जलकल के कंट्रोल रूम नंबर 512-2549018 में शिकायत आने पर संबंधित जोन की टीम मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराएगी। जल निगम की लाइन होने पर उनके संबंधित अभियंताओं को जानकारी दी जाएगी। अगले वित्तीय वर्ष से बिल मोबाइल में भेजने के लिए उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर दर्ज किए जा रहे हैं। यह बात जलकल महाप्रबंधक आरबी राजपूत ने दैनिक जागरण के प्रश्न प्रहर में जनता के सवालों के जवाब के दौरान कहीं। उन्होंने एक-एक सवाल को सुनने के साथ ही उनको हल कराने के लिए संबंधित जोन के अफसरों को आदेश दिए।
जनता ने पूछे ये सवाल
0 साउथ सिटी में जगह-जगह लीकेज है। धर्मेश बस्ती साकेत नगर में लीकेज के चलते पानी सड़क पर बह रहा है। - दिवाकर प्रजापति, निराला नगर
- जल निगम की लाइन में कई जगह लीकेज है। उनको पत्र लिखा जा चुका है।
0 पांच सौ मीटर क्षेत्र में पाइप लाइन नहीं है। - प्रदीप कुमार बाजपेयी, विनयाकपुर
- टीम भेजकर जांच कराते हैं। अमृत योजना में पाइप डलवाया जाएगा।
0 सीवर समस्या से जूझ रहे हैं। टीम ठीक करने आती है, लेकिन केवल खानापूरी हो रही है। विजय सक्सेना, संदीप कुमार, नरेंद्र चंद्र , प्रमोद शुक्ल व पुष्पा चौधरी आवास विकास कल्याणपुर
- सीवर सफाई का काम चल रहा है जल्द लाइन ठीक हो जाएगी।
0 पांच माह से दूषित पानी आ रहा है। कई बार शिकायत कर चुके हैं। -एचएल महलोत्रा, गुलमोहर विहार
- जलकल की टीम भेजकर जांच कराते हैं। लाइन ठीक की जाएगी।
0 एक साल से सीवर लाइन चोक है। घरों में पानी भर रहा है। कोई सुनता नहीं है। तपन चौधरी, गांधीनगर, केएम तिवारी, कैलाश विहार,
- सीवर लाइन की सफाई कराई जाएगी।
0 पेयजल लाइन पड़ी हुई है, लेकिन जलापूर्ति नहीं होती है। नरेश ङ्क्षसह यादव सदानंद नगर अहिरवां
- जल निगम द्वारा टेङ्क्षस्टग की जा रही है।
0 पानी सड़क पर भरा हुआ है, निकासी ठप है। विजय प्रकाश गोपाल नगर
- ठीक कराया जाएगा।
0 पेयजल लाइन पड़े पांच साल हो गए हैं, लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं जुड़े हैं। अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। करन कपूर अजीतगंज
- जल निगम द्वारा टेङ्क्षस्टग की जा रही है। बैराज से जलापूर्ति की जाएगी। कनेक्शन जल निगम करेगा।
0 गंदा पानी आ रहा है। -अनिल कुमार शिवकटरा, अरुण दीक्षित गीतानगर व मोहित गुप्ता दबौली
- टीम भेजकर जांच कराते हैं।
0 नाली में सीवर बहता है। सीवर लाइन चोक पड़ी है। विजय कुमार दीक्षित साकेत नगर
- इसको ठीक कराया जाएगा। नाली में सीवर बहाने वालों पर कार्रवाई होगी।
0 सीवर चोक होने से घरों में पानी भर जाता है।- एके पांडेय बारादेवी
- सीवर लाइन की सफाई कराई जाएगी।
0 वर्ष 2001 से पीने का पानी नहीं आ रहा है। कई बार शिकायत कर चुके हैं। हरीप्रकाश शर्मा, सीसामऊ
- 19 साल से पानी नहीं आ रहा है। आज तक किसी ने शिकायत नहीं की। इसको टीम भेजकर चेक कराते हैं।
0 प्रेमनगर में पाइप लाइन ही नहीं है। मोहम्मद असलम प्रेमनगर,
-इसको चेक कराते हैं।
0 पाइप लाइन टूटी है दूषित पानी आ रहा है। शेखर मिश्र, काहू कोठी, मितुशी किदवईनगर, एके ङ्क्षसह कृष्ण नगर मन्नू गुप्ता, धनकुट्टी
- इसको दिखवाता हूं।
0 टैक्स दे रहे हैं, लेकिन सीवर लाइन नहीं है। मुन्ना अवस्थी नौबस्ता
- सीवर लाइन चेक कराते हैं।