Move to Jagran APP

Kanpur Lockdown : यदि आप दूध या दवा लेने और बैंक जा रहे हैं तो नहीं रोकेगी पुलिस

जागरण प्रश्न प्रहर में जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने दिए पाठकों के सवालों के जवाब।

By AbhishekEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 11:49 PM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 08:50 AM (IST)
Kanpur Lockdown : यदि आप दूध या दवा लेने और बैंक जा रहे हैं तो नहीं रोकेगी पुलिस
Kanpur Lockdown : यदि आप दूध या दवा लेने और बैंक जा रहे हैं तो नहीं रोकेगी पुलिस

कानपुर, जेएनएन। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। लोगों को होम डिलीवरी के माध्यम से सब्जी, दूध, खाद्यान्न आदि जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। दूध के लिए लोग मिल्क पार्लर तक जा सकते हैं। बैंक, मेडिकल स्टोर और अस्पताल जाने पर कोई रोक नहीं है। लोगों को आसानी से सामान मिले इसलिए ई-रिक्शा, ठेला, मोबाइल वैन के माध्यम से भी आटा, चावल, दाल आदि बेचने की अनुमति दे दी है। दवा, सब्जी, खाद्यान्न की थोक बाजारों को खोलने पर रोक नहीं है। वहां सिर्फ फुटकर दुकानदारों को ही सामान मिलेगा। ये बातें डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने दैनिक जागरण के प्रश्न प्रहर में पाठकों से कहीं।

loksabha election banner

पूछे गए सवाल व उनके जवाब

प्रश्न- पुलिस मेडिकल स्टोर पर नहीं जाने दे रही है। -डीपी गुप्ता, बारासिरोही

उत्तर- मेडिकल स्टोर जाने पर रोक नहीं है।

प्रश्न-मोहल्ले में दुकानदार है। वो पूरे दिन भीड़ इकठ्ठा कराता है, क्या करें। -रविशंकर, खाड़ेपुर

उत्तर- अब कोई दुकान नहीं खुलेगी। होम डिलीवरी की जा रही है।

प्रश्न-कारोबारी मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। -डॉ. राफिक अहमद, बेगमगंज

उत्तर-मुनाफाखोरी करने वालों की शिकायत कंट्रोल रूम में करें।

प्रश्न-उन्नाव में खेती है। लेबर को देखने के लिए जा नहीं पा रहे। गांव से कैसे खाद्यान लाएं। -शोभित अवस्थी, यशोदा नगर

उत्तर-किसानों को खेत तक जाने में रोक नहीं है।

प्रश्न-रनियां जाना है। फैक्ट्री में तनख्वाह बांटनी है। -कुलदीप कुमार जैन

उत्तर-पास के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें। पास मिलेगा।

प्रश्न - पत्नी का इलाज चल रहा है। वह फतेहपुर में फंसी हुई हैं। उन्हें घर कैसे वापस लाएं। - सुभांशु मिश्रा, शास्त्री नगर

उत्तर- पास के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

प्रश्न- पिता जी की तबीयत ठीक नहीं है। डॉक्टर के पास कैसे जाएं। - अजीत सिंह, गोविंद नगर

उत्तर- मरीज को दिखाने के लिए कोई रोक नहीं है। चिकित्सक तक जा सकते हैं।

प्रश्न- बैंक तक नहीं जा पा रहे हैं। - सच्चिदानंद, दबौली

उत्तर- आइडी लेकर जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

प्रश्न- सामान लेने जाते हैं तो पुलिस दुव्र्यवहार करती है। - गुलाम मोहम्मद, चकेरी

उत्तर- अब तो होम डिलीवरी की सुविधा है। पुलिस दुव्र्यवहार नहीं करेगी। दूध, दवा लेने, बैंक और अस्पताल जा सकते हैं।

प्रश्न- घनी बस्तियों में होम डिलीवरी नहीं हो रही है। -सुनील तिवारी, फजलगंज

उत्तर- घनी बस्तियों में होम डिलीवरी पर विचार किया जा रहा है। किसी को समस्या नहीं आने देंगे।

प्रश्न- पास के लिए अप्लाई करना था। ऑनलाइन से कुछ हो नहीं रहा। -शुभम मिश्रा, बिरहाना रोड

उत्तर- सभी को ऑनलाइन पास दिया जा रहा है। पास के थाने में आवेदन करें।

प्रश्न- पुत्र को मनोचिकित्सक के यहां दिखाना है। पुलिस रोक रही है।- अंगद, शुक्लागंज

उत्तर- साथ में दवा का पर्चा लेकर जाएं। पुलिस नहीं रोकेगी।

प्रश्न - कोरोना से बचाव कैसे करें। - मोहम्मद ताहिर, जाजमऊ

उत्तर- घरों में सफाई का ख्याल रखें। शारीरिक दूरी जरूरी है।

प्रश्न- दूध बेचने में दिक्कत हो रही है। पुलिस रोकती है।- त्रिवेश सिंह, तिवारीपुर

उत्तर- दुकान के बाहर दूध का काउंटर लगा दूध बेच सकते हैं। कोई नहीं रोकेगा। घूमकर भी दूध बेचने पर रोक नहीं है।

प्रश्न -उज्जवला गैस कनेक्शन है। एजेंसी गैस नहीं दे रही है। - सुंदर, शारदा नगर

उत्तर- एजेंसी संचालक के विरुद्ध जांच कराएंगे, अगर दोषी है तो कार्रवाई होगी।

प्रश्न - एलपीजी गैस एजेंसी है। डिलीवरी करने में दिक्कत आ रही है। -नीरज तिवारी, रामादेवी

उत्तर - गैस सिलिंडर की डिलीवरी पर कोई रोक नहीं है। डिलीवरीमैन को पास जारी कर दें।

प्रश्न - बच्चों की फीस के लिए कितने दिन की छूट है। - राहुल, आचार्य नगर

उत्तर- फीस माफ नहीं है। बस तीन माह की छूट दी गई है।

प्रश्न- हेल्थ चेकअप कराना है। -भावना रमानी, सिंधी कालोनी

उत्तर- अस्पताल और नर्सिंग होम जाने के लिए पुलिस नहीं रोकेगी।

प्रश्न- गांव में दुकानें नहीं खुल रही हैं। - भानुप्रसाद, बरीपाल घाटमपुर

उत्तर- दवा की सारी दुकान खुलेंगी। सब्जी आदि की खरीद के लिए आपको दिक्कत नहीं आएगी।

प्रश्न- हमारा कारखाना है। वहां तक नहीं जा पा रहे। - अशोक कुमार गुप्ता, शास्त्री नगर

उत्तर - आवश्यक वस्तुओं से जुड़े कारखाने ही खुले हैं। पास बनवाकर जा सकते हंै। कोई समस्या हो तो कंट्रोल रूम में शिकायत करें।

प्रश्न-थोक दवा विक्रेता दुकान कब खोल सकते हैं। - राकेश कुमार, सिविल लाइंस

उत्तर- दवा विक्रेता को रात नौ बजे तक दुकान खोलने की अनुमति है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.