Lockdown अब 27 मार्च तक, नवरात्र पूजन की खरीदारी के लिए आज शाम दुकान खोलने की विशेष छूट
किराना और सब्जी दुकानों के साथ पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर भी सुबह आठ से ग्याहर बजे तक ही खुलेंगे।
कानपुर, जेएनएन। देश दुनिया में फैल रहे कोराेना वायरस को खतरे को देखते हुए जनता कर्फ्यू के बाद शहर में घोषित लॉक डाउन की समयाविधि को सरकार ने बढ़ा दिया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है और शासन के आदेश के अनुसार नवरात्र पर्व को देखते हुए सिर्फ मंगलवार की शाम पूजन सामग्री की खरीद के लिए दुकान खोलने की विशेष छूट दी गई है।
कोरानो वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने प्रदेश के 17 जिलों में लॉका डाउन की घोषणा की है, इसमें कानपुर शहर भी शामिल है। इसके लिए जरूरी वस्तुओं की दुकानों को खोलने के लिए सुबह का समय तय कर दिया गया है। डीएम ने सोमवार को पेट्रोल पंप, एलपीजी वितरक संघ, दवा समेत अन्य व्यापारियों के साथ कैंप कार्यालय में बैठक की।
इसमें तय हुआ कि पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर भी सुबह छह बजे से सुबह 11 बजे तक खुलेंगे। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं तो जिलाधिकारी ने क्हा कि लोग लॉकडाउन के समय पूरी तरह घर में रहें। ऐसे में सभी जरूरी सेवाओं के लिए लोग सुबह 11 बजे तक ही घर से निकल पाएंगे।
आज शाम दुकान खोलने की विशेष छूट
लॉक डाउन की समय सीमा अभी तक सरकार ने 25 मार्च तक घोषित की थी। मंगलवान को जारी नए आदेश में लॉक डाउन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लॉकडाउन अब 27 मार्च तक रहेगा। नवरात्रि पर्व में लोगों को पूजन आदि सामग्री की खरीदारी के लिए मंगलवार की शाम 6 से 9 बजे तक आवश्यक सामग्री की दुकानें खोलने की विशेष छूट दी गई। यह छूट सिफ मंगलवार की शाम के लिए ही होगी, आगे के दिवसों में सुबह तय समय तक ही दुकान खोल सकेंगे।