अगरबत्ती फैक्ट्री में ब्वायलर फटने से भीषण आग, मजदूर की मौत, चार की हालत गंभीर
तेज धमाके से आसपास के लोगों दहशत फैल गई ब्वायलर के टुकड़े और टीन शेड दूर जा गिरे।
By AbhishekEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 05:58 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 09:54 AM (IST)
कानपुर, जेएनएन। जाजमऊ बालू घाट पर गंगा की तलहटी के करीब चल रही अवैध अगरबत्ती फैक्ट्री में रविवार शाम तेज धमाके के साथ ब्वायलर फटने से आग लग गई। ब्वायलर के हिस्से और फैक्ट्री का टीनशेड दूर जा गिरे। आग से पांच मजदूर झुलस गए, जिसमें एक मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई। चार मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दमकल की तीन गाडिय़ों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग बुझाई।
बुढिय़ाघाट निवासी नियाजउल्ला की बालू घाट पर गंगा की तलहटी में अवैध अगरबत्ती फैक्ट्री है। शाम करीब चार बजे ब्वायलर तेज धमाके के साथ फट गया। वहां काम कर रहे हरदोई निवासी 34 वर्षीय गंगाधर, नर्वल निवासी 45 वर्षीय सतेंद्र, प्यौंदी निवासी 21 वर्षीय अभिषेक और उसका भाई मनोज व झल्लू गंभीर रूप से झुलस गए। रोमी ङ्क्षसह दूसरे कमरे में सोने की वजह से बाल बाल बच गए। गंभीर हालत में घायलों को एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती कराया गया।
मीरपुर व जाजमऊ फायर स्टेशन से फैक्ट्री पहुंची दमकल की तीन गाडिय़ों ने आग पर पानी की बौछार की। आग काबू न होने पर फिर फैक्ट्री में दो तरफ से पानी डालना शुरू किया। तेज हवा चलने से बगल के खाली प्लाट में कूड़े के ढेर में भी आग लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जाजमऊ एफएसओ एके ङ्क्षसह ने बताया कि फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। अस्पताल में देर रात हरदोई के गंगाधर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सोते रहे जिम्मेदार और बन गई अवैध फैक्ट्री
गंगा की तलहटी के करीब अवैध फैक्ट्री बना दी गई लेकिन, जिम्मेदारों की इस पर कभी नजर नहीं गई। गंगा की तलहटी से 150 मीटर तक कोई निर्माण नहीं हो सकता। नियाजउल्ला फैक्ट्री करीब छह माह से संचालित कर रहा था। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन की मिलीभगत से यहां इस तरह की कई फैक्ट्रियां चल रही हैं।
पीआरवी सिपाहियों ने दिखाई हिम्मत
पीआरवी 412 के सिपाही लालू, सुमित, मुन्नूलाल पीआरवी 418 के मनेश्वर ङ्क्षसह, दिलीप कुमार व मूलचंद्र सूचना के बाद तेजी से घटनास्थल पहुंचे और आग के बीच से सभी घायलों को निकाल कांशीराम अस्पताल ले गए। सभी ने उनके इस कार्य की तारीफ की।
धमाका होते ही चारपाई से गिर गया रोमी
हादसे में बचे मजदूर रोमी ने बताया कि इतना तेज धमाका था कि वह चारपाई से नीचे गिर गया। कुछ देर तक समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या। किस्मत रही कि वह बच गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें