विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

708 वोट से जीते चंदेल

By Edited By:
Published: Sat, 11 Feb 2017 02:42 AM (IST)

कानपुर : खंड शिक्षक निर्वाचन में शुक्रवार देर रात जारी परिणाम में राज बहादुर सिंह चंदेल ने 708 मतों

708 वोट से जीते चंदेल
708 वोट से जीते चंदेल

कानपुर : खंड शिक्षक निर्वाचन में शुक्रवार देर रात जारी परिणाम में राज बहादुर सिंह चंदेल ने 708 मतों से जीत दर्ज की। अंतिम वरीयता के मतों की गणना के बाद चंदेल को 4283 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमराज सिंह गौर को 3575 मत मिले। श्रीकांत द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहे। खंड शिक्षक निर्वाचन में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। चंदेल ने प्रथम वरीयता के मतों के गणना के दौरान ही दो सौ मतों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली थी। उन्हें शनिवार को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उधर, खंड स्नातक निर्वाचन की मतगणना का तीसरा चक्र चल रहा था। दूसरे चक्र में भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मानवेंद्र स्वरूप से 3365 मतों से आगे चल रहे थे।

अंतिम वरीयता के मतों के गणना के दौरान राजबहादुर सिंह चंदेल को 4283 वोट मिले। हेमराज सिंह गौर को 3575 वोट मिले। श्रीकांत द्विवेदी को 2858 वोट मिले।