विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवीन मार्केट में आग से शोरूम खाक, दीवार दरकी

By Edited By:
Published: Fri, 02 Oct 2015 06:42 PM (IST)

कानपुर, जागरण संवाददाता: नवीन मार्केट में एक रेस्टोरेंट के मीटर में लगी आग से बहुउद्देश्यीय शोरूम जल

News Article Hero Image

कानपुर, जागरण संवाददाता: नवीन मार्केट में एक रेस्टोरेंट के मीटर में लगी आग से बहुउद्देश्यीय शोरूम जलकर खाक हो गया और दीवार भी दरक गयी।

शुक्रवार तड़के नवीन मार्केट में रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल पर क्राकरी खजाना शोरूम में आग लगी। अनुमान है कि देर रात शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लगने की घटना हुई। आग धीरे-धीरे क्राकरी शोरूम तक फैल गयी। सुबह चार बजे शोरूम से धुआं निकलते देख चौकीदार ने रेस्टोरेंट के मालिक और फायर ब्रिगेड को भी बताया।

लाटूश रोड फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह की अगुवाई में दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्नलगंज फायर स्टेशन से भी एक दमकल पहुंची। इस दौरान रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडर को हटा लिये गए जिससे बड़ी घटना बच गयी। दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना के चलते नाज क्राकरी, जेजे फूड्स का सारा सामान खाक हो गया।

घटना के संबंध में लाटूश रोड फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से आग लगी।