सर्दी का सितम, दो महीने तक रद रहेंगी 12 ट्रेनें
सर्वाधिक मेमो निरस्त, 14 दिसंबर से 15 फरवरी तक के लिए की गई व्यवस्था।
जागरण संवाददाता, कानपुर : कोहरे का कहर शुरू होने से पहले ही रेलवे ने घुटने टेक दिए हैं। बुधवार को लगातार दूसरे दिन उत्तर मध्य रेलवे ने 12 ट्रेनों को निरस्त करने का फरमान निकाला। सूची में मेमो ट्रेनों की संख्या सर्वाधिक है। यह ट्रेनें 14 दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त या आंशिक निरस्त रहेंगी।
यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- 64207 लखनऊ से कानपुर
- 64212 कानपुर से लखनऊ
- 64205 लखनऊ से कानपुर
- 64210 कानपुर से लखनऊ
- 64213 लखनऊ से कानपुर
- 64254 कानपुर से लखनऊ
- 54102 कानपुर अनवरगंज से प्रयाग
- 54101 प्रयाग से कानपुर
- 14217 -14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस
- 14221 -14222 अनवरगंज से प्रयाग
- 14005 -14006 लिच्छवी एक्सप्रेस
नोट : ट्रेन संख्या 54101/54102 प्रयागराज -कानपुर अनवरगंज पैसेंजर कुंभ मेला 2019 को देखते हुए 11 जनवरी 2019 से रीस्टोर की जा सकती है।
इन ट्रेनों के कम हुए फेरे
(19 दिसंबर से लेकर 16 फरवरी तक)
ट्रेन - बदला हुआ दिन
12393 राजेंद्र नगर से न्यू दिल्ली - बुधवार
12394 न्यू दिल्ली से राजेंद्र नगर - गुरुवार
12397 गया से न्यू दिल्ली - सोमवार
12398 न्यू दिल्ली से गया - मंगलवार
12561 जय नगर से न्यू दिल्ली - गुरुवार
12562 न्यू दिल्ली से जयनगर - शुक्रवार
13239 पटना से कोटा - शुक्रवार
13240 कोटा से पटना - शनिवार
15705 कटिहार से न्यू दिल्ली - गुरुवार
15706 न्यू दिल्ली से कटिहार - शुक्रवार
15483 अलीपुरद्वार से दिल्ली - रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नहीं चलेगी
15484 दिल्ली से अलीपुरद्वार - सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नहीं चलेगी।
कोहरे की मार, 139 ट्रेनें लेट
कानपुर : कोहरे की मार या यात्रा में लेट लतीफी के कारण बुधवार को 139 ट्रेनें कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर विलंब से पहुंची। इनमें से 12393 संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस 7.29 घंटा, वाया सुल्तानपुर होकर आने वाली मरुधर आठ घंटा, झारखंड स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 6.29 घंटा, बरौनी -ग्वालियर 6 घंटा, हावड़ा-आनंद विहार, टाटानगर-जम्मूतवी और झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग पांच -पांच घंटे विलंब से पहुंची।