विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंदारी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनें रोकने की तैयारी

By Edited By:
Published: Fri, 22 Mar 2013 07:21 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2013 11:28 PM (IST)

News Article Hero Image

कानपुर,एक प्रतिनिधि: उत्तर मध्य जोन के महाप्रबंधक आलोक जौहरी की अगुवाई में इलाहाबाद से चंदारी स्टेशन तक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने चंदारी स्टेशन पर यात्री व्यवस्थाएं देखीं और ये भी जानकारी ली कि कौन सी ट्रेन यहां रुकती हैं। उन्होंने संकेत दिये कि लोगों की सुविधा के लिये चंदारी स्टेशन पर मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें रोकी जा सकती हैं।

शुक्रवार को महाप्रबंधक के अलावा रेल मंडल प्रबंधक हरेंद्र राव समेत कई आला अफसरों की टीम शाम को चंदारी स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर अभी एक आरक्षण काउंटर,एक टिकट घर, एक प्रतीक्षालय है। महाप्रबंधक चंदारी पर यात्री सुविधाएं बढ़ाना चाहते हैं।

रेल मंडल प्रबंधक ने स्टेशन तक आने जाने का रास्ता, टिकट काउंटर, आरक्षण काउंटर, प्लेटफार्म की स्थिति, फुट ओवर ब्रिज की स्थिति देखी।

गौरतलब है कि चंदारी स्टेशन पर अभी पैसेंजर ट्रेनों का ही ठहराव है जिससे शहर के काफी बडे़ क्षेत्र श्यामनगर,कृष्णा नगर,जाजमऊ, लालबंगला, रामादेवी, मछरिया, समेत दर्जनों क्षेत्र के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिये सेंट्रल स्टेशन जाना पड़ता है।

--------------

इंसेट..

ट्रेन संचालन व्यवस्था देखी

उत्तर मध्य जोन के महाप्रबंधक ने इलाहाबाद से चंदारी स्टेशन तक संचालन की व्यवस्था देखी। उन्होंने क्रासिंग, ओवरब्रिज के अलावा ट्रेन की गति 120 किमी प्रति घंटा चलवाकर ट्रेन की स्थिति का आंकलन किया।

उधर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य डा. डीएस शुक्ला ने चंदारी में मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें रोकने, स्टेशन को टर्मिनल प्वाइंट बनाने व यात्रियों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय रेल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद, रेलवे सुरक्षा बल के डिप्टी कमिश्नर सैयद सरफराज अहमद थे।

------------

चंदारी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का निरीक्षण किया गया है ताकि स्टेशन पर और सुविधाएं बढ़ायी जा सकें। टर्मिनल प्वाइंट बनाने जैसे फैसले रेलवे बोर्ड के माध्यम से होते हैं।

संदीप माथुर, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य जोन

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।