Move to Jagran APP

घरेलू विवाद के बाद महिला ने लगाई आग

घरेलू बातों को लेकर पति से विवाद होने पर महिला ने आग लगा ली। इससे हलचल मच गई। आसपास के लोगों की मदद से आग को बुझाया। काशीराम कालोनी निवासी 25 वर्षीय सितारा बानो पत्?नी रईश मंगलवार शाम को घर में खाना बना रही थी। इसी बीच किसी बात पर पति से विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने आग लगा ली। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने कंबल आदि डालकर आग को बुझाया। इसी बीच घर में रखे सामान ने आग पकड़ ली। हैंडपंप की मदद से उसको भी बुझाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 11:36 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 07:51 AM (IST)
घरेलू विवाद के बाद महिला ने लगाई आग
घरेलू विवाद के बाद महिला ने लगाई आग

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: घरेलू बातों को लेकर पति से विवाद होने पर महिला ने आग लगा ली। इससे हलचल मच गई। आसपास के लोगों की मदद से आग को बुझाया।

loksabha election banner

काशीराम कालोनी निवासी 25 वर्षीय सितारा बानो पत्नी रईश मंगलवार शाम को घर में खाना बना रही थी। इसी बीच किसी बात पर पति से विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने आग लगा ली। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने कंबल आदि डालकर आग को बुझाया। इसी बीच घर में रखे सामान ने आग पकड़ ली। हैंडपंप की मदद से उसको भी बुझाया गया। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। निजी डाक्टर से उपचार कराने के बाद घर ले आए। करीब 15 हजार रुपये का सामान जल जाने की बात कही जा रही है। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि महिला ने कोई सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.