Move to Jagran APP

महिला ने किया हंगामा, चलाए ईंट-पत्थर

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : महिला अस्पताल में गर्भवती ने खुद को रेफर कराने के लिए हंगामा किय

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Mar 2018 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 26 Mar 2018 03:01 AM (IST)
महिला ने किया हंगामा, चलाए ईंट-पत्थर
महिला ने किया हंगामा, चलाए ईंट-पत्थर

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : महिला अस्पताल में गर्भवती ने खुद को रेफर कराने के लिए हंगामा किया। एंबुलेंस चालक से तिर्वा ले जाने को लेकर विवाद किया। इतने पर भी मन नहीं भरा तो ईंट-पत्थर चला दिए। समझाने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों को भी मारा पीटा। पुलिस उसे कोतवाली ले गई।

loksabha election banner

रविवार को अस्पताल पहुंची महिला ने अपना नाम ग्राम अहिरुआ राजारामपुर निवासी कविता बताया। मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को खुद के सात माह की गर्भवती होने की जानकारी दी। तबीयत खराब होने पर रेफर करने का हवाला दिया। स्टाफ नर्स वंदना ने चेकअप किया तो सब कुछ ठीक निकला। इस दौरान महिला ने हंगामा शुरू किया तो उसे तिर्वा स्थित मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। इस पर वह एंबुलेंस चालक के पास पहुंची। चालक ने पहले 102 नंबर पर बात करने की बात कही तो भड़की महिला ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। उसने ईंट-पत्थर चलाए। स्वास्थ्य कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की। कार्यालय में रखा कंप्यूटर फेंक दिए। सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल मिश्रा ने बताया कि कई माह पहले भी एक बार महिला अस्पताल आई थी। उस समय भी रेफर करने की जिद कर एंबुलेंस का शीशा तोड़ दिया था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने बताया कि महिला को कोतवाली लाया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी। परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.