संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
संवाद सूत्र, ठठिया (कन्नौज) : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता ि
संवाद सूत्र, ठठिया (कन्नौज) : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। नौ वर्षीय पुत्र ने पिता पर गला दबाकर मां की हत्या करने का आरोप लगाया और मायके पक्ष के लोगों ने पहुंचकर हंगामा किया।
फिरोजाबाद जनपद के थाना नगला खरग के गांव स्वरूपपुर निवासी रामप्रताप ¨सह ने बताया कि पुत्री श्वेता (30) का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व ठठिया के औसेर के करसाह निवासी विनय ¨सह पुत्र वीरेंद्र ¨सह के साथ किया था। विनय ¨सह व श्वेता के बीच रोजाना मारपीट होती थी। गांव के लोगों ने हादसे की जानकारी दी। वहीं नौ वर्षीय विनय के पुत्र ने बताया कि पिता ने मां का गला सोते वक्त दबाया और इसके बाद फांसी के फंदे पर लटका दिया। रामप्रताप ने पति विनय ¨सह, ससुर वीरेंद्र ¨सह देवर सर्वेश के खिलाफ थाने में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र ¨सह ने बताया कि मामला संदिग्ध है और हालात आत्महत्या के लग रहे। फिर भी जांच के बाद मुकदमा दर्ज होगा और आरोपितों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।